Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

स्मार्टफोन खरीदना हो सकता है महंगा:Vivo और Oppo बढ़ा सकते हैं अपने फोन की कीमतें

अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आने वाले समय में इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार कई बड़ी स्मार्टफोन कंपनियां अपने डिवाइस की कीमतें बढ़ाने पर विचार कर रही हैं। खासतौर पर Vivo और Oppo जैसे ब्रांड जल्द ही अपने स्मार्टफोन्स के दाम बढ़ा सकते हैं। जानिए इसके पीछे की मुख्य वजह
Vivo और Oppo बढ़ा सकते हैं अपने फोन की कीमतें
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मेमोरी चिप्स की बढ़ती कीमत और एआई टेक्नोलॉजी की बढ़ती मांग के कारण स्मार्टफोन उद्योग की लागत बढ़ती जा रही है। ऐसे में कई कंपनियां अपने फोन की कीमतें बढ़ाने पर विचार कर रही हैं। अगर यह ट्रेंड जारी रहा तो आने वाले महीनों में दुनिया भर में स्मार्टफोन महंगे हो सकते हैं और खासकर बजट, मिड-रेंज सेगमेंट के यूजर्स पर इसका ज्यादा असर पड़ सकता है।

    मेमोरी चिप्स की कीमतों में भारी उछाल

    स्मार्टफोन बनाने में इस्तेमाल होने वाली मेमोरी चिप्स की कीमतें पिछले कुछ समय में तेजी से बढ़ी हैं। खास तौर पर DRAM और NAND Flash जैसी चिप्स की मांग लगातार बढ़ रही है। इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स के मुताबिक बीते साल की कंपेरिजन में इन चिप्स की कीमतों में 80 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी हो चुकी है। इसका सीधा असर स्मार्टफोन कंपनियों की उत्पादन लागत पर पड़ रहा है। बढ़ती लागत को बैलेंस करने के लिए कंपनियां अब अपने प्रोडक्ट्स की कीमतों में बदलाव करने की तैयारी कर रही हैं।

    ये भी पढ़ें: केरल विधानसभा चुनाव 2026 : बीजेपी ने जारी की पहली उम्मीदवार सूची, 47 नाम शामिल

    AI टेक्नोलॉजी की बढ़ रही लोकप्रियता

    दुनियाभर में Artificial Intelligence (एआई) की बढ़ती लोकप्रियता भी मेमोरी चिप्स की मांग को तेजी से बढ़ा रही है। एआई सर्वर और बड़े डेटा सेंटर के संचालन के लिए बड़ी मात्रा में मेमोरी चिप्स की जरूरत होती है। इस वजह से चिप मैन्युफैक्चरिंग कंपनियां अब ज्यादा संसाधन एआई इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए इस्तेमाल कर रही हैं। नतीजतन स्मार्टफोन इंडस्ट्री के लिए उपलब्ध चिप्स की सप्लाई कम हो गई है और उनकी कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं।

    मिड-रेंज स्मार्टफोन्स पर पड़ सकता है ज्यादा असर

    रिपोर्ट्स के मुताबिक Oppo 16 मार्च से अपने कुछ मौजूदा स्मार्टफोन मॉडल्स की कीमत बढ़ा सकता है। खास तौर पर कंपनी की A और K सीरीज जैसे मिड-रेंज और बजट स्मार्टफोन इस बदलाव से प्रभावित हो सकते हैं। सिर्फ Oppo ही नहीं, बल्कि Vivo, Honor और अन्य चीनी स्मार्टफोन ब्रांड भी इसी तरह के प्राइस एडजस्टमेंट पर विचार कर रहे हैं। अगर ऐसा होता है तो यह पिछले 5 सालों में स्मार्टफोन इंडस्ट्री में सबसे बड़ी दामों में बढ़ोत्तरी मानी जा सकती है।

    Rohit Sharma
    By Rohit Sharma

    पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

    Latest Posts