हरदा में मिठाई दुकानों पर खाद्य विभाग की कार्रवाई, मावा बर्फी, पेड़ा और नमकीन के नमूने लिए

हरदा में त्योहारों के दौरान मिलावट रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने सोडलपुर और टिमरनी की दुकानों से मिठाई, मावा बर्फी, पेड़ा, नमकीन और सरसों तेल के नमूने लिए। जिले में अब तक 275 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। इनमें 35 की रिपोर्ट आई, जबकि 11 नमूने अवमानक पाए गए हैं।
हरदा में मिठाई दुकानों पर खाद्य विभाग की कार्रवाई, मावा बर्फी, पेड़ा और नमकीन के नमूने लिए
जांच करती खाद्य सुरक्षा टीम

हरदा। त्योहारों के दौरान मिलावटी और खराब गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। कलेक्टर कुमार सत्यम के निर्देश पर शनिवार को विभाग की टीम ने सोडलपुर और टिमरनी में किराना दुकानों और मिठाई की दुकानों की जांच की। इस दौरान गुलाबजामुन इंस्टेंट, सरसों तेल, मावा बर्फी, पेड़ा, नमकीन और मावा बाटी सहित कई खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए।

सोडलपुर और टिमरनी की दुकानों से लिए सैंपल

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सोडलपुर स्थित राठौड़ किराना स्टोर से गुलाबजामुन इंस्टेंट और सरसों तेल के नमूने लिए। वहीं, निशा स्वीट से मावा बर्फी और पेड़ा के सैंपल लिए गए। इसी तरह टिमरनी स्थित राजस्थान मिष्ठान भंडार से मिठाई और मावा बाटी के नमूने लिए गए। गुप्ता मिष्ठान भंडार से नमकीन और मावा बर्फी के सैंपल लिए गए हैं। सभी नमूनों को जांच के लिए खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Breaking News

अब तक 275 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, 11 अवमानक मिले

खाद्य सुरक्षा विभाग के अनुसार, त्योहारी सीजन को देखते हुए अब तक जिले में अलग-अलग खाद्य पदार्थों के कुल 275 नमूने जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमें से 35 नमूनों की रिपोर्ट प्राप्त हुई है। जांच में 11 नमूने अवमानक पाए गए हैं, जबकि बाकी नमूनों की रिपोर्ट आना अभी बाकी है।

20 मामलों में 3.30 लाख रुपये का जुर्माना

खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए विभाग ने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत अब तक 20 प्रकरण प्रस्तुत किए हैं। इन मामलों में कुल 3 लाख 30 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। विभाग का कहना है कि त्योहारों के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर नजर रखी जा रही है। मिलावट और खराब गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए जांच और कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Uttam Tenguriya
By Uttam Tenguriya

हरदा जिला ब्यूरों - पीपुल्स समाचार संभागीय अध्यक्ष ( नर्मदापुरम) - पत्रकार कल्याण परिषद संचालक -...

Latest Posts