People's Update
Sunday, March 22, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Auto
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Sunday, March 22, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    बैलिस्टिक मिसाइल हमले के बाद मध्य इजरायल में धमाका, कोई हताहत नहीं
    ईरान ने इजरायल की ओर मिसाइलें दागीं: IDF
    केरल: डॉ. वंदना दास हत्याकांड में दोषी शिक्षक को उम्रकैद, सर्जिकल कैंची से 27 वार कर ली थी जान
    Sikkim Earthquake: भूकंप के झटके से हिला सिक्किम! रिक्टर स्केल पर 4.1 मापी गई तीव्रता
    World Water Day: 'हम हर एक बूंद पानी को बचाने का संकल्प दोहराएं', पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं
    ‘ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4’ में इजरायल में सैकड़ों मारे गए, कई घायल: IRGC का दावा
    रियाद पर दागी गई 3 मिसाइल, 1 इंटरसेप्ट, 2 सुनसान इलाके में गिरीं
    LPG कार्गो शिप ‘पिक्सिस पायनियर’ टेक्सास से न्यू मंगलुरु पोर्ट पहुंचा
    यूएई तट के पास कमर्शियल जहाज को निशाना बनाया गया: UK
    अफग़ानिस्तान में 4.6 तीव्रता का भूकंप
    परमाणु-शक्ति से लैस रॉयल नेवी की पनडुब्बी HMS Anson अरब सागर में पहुंची: ब्रिटिश मीडिया
    इजरायल: राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री ईरानी मिसाइल हमले वाली जगह पहुंचे
    मनोरंजन

    ‘लॉरेंस जैसा बनना था…’रोहित शेट्टी के घर फायरिंग करने वाला आगरा से गिरफ्तार, पूछताछ में किए चौंकाने वाले खुलासे

    फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के मुंबई स्थित घर पर फायरिंग मामले में एक और आरोपी प्रदीप शर्मा उर्फ गोलू को आगरा से गिरफ्तार किया गया है। यूपी एसटीएफ और मुंबई क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई में यह गिरफ्तारी हुई। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि, वह शुभम लोनकर और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सोशल मीडिया पोस्ट से प्रभावित हुआ था और उनके इशारे पर फायरिंग की थी।
    Publish Date: 22 Mar 2026, 10:31 AM (IST)Updated On: 22 Mar 2026, 10:33 AM (IST)Reading Time: 8 Minute Read
    Follow on Google News
    AI जनरेटेड सारांश
      यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

      एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता और निर्देशक रोहित शेट्टी के मुंबई स्थित घर पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) और मुंबई क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने इस मामले में फरार चल रहे एक और आरोपी को आगरा से गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही एसटीएफ ने यह भी खुलासा किया कि, फायरिंग की घटना को क्यों अंजाम दिया गया था. 

      पूछताछ में किए चौंकाने वाले खुलासे

      गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रदीप शर्मा उर्फ गोलू (23) के रूप में हुई है, जो आगरा जिले के बाह क्षेत्र के महावीर नगर का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी लंबे समय से फरार था और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। पूछताछ में आरोपी ने चौंकाने वाला खुलासा किया है कि, वह कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सहयोगी शुभम लोनकर गैंग से सोशल मीडिया के जरिए प्रभावित हुआ था और इसी के बाद उसने इस गैंग से जुड़ने का फैसला किया।

      कैसे हुई आरोपी की गिरफ्तारी

      रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग की घटना के बाद से मुंबई पुलिस, क्राइम ब्रांच और यूपी एसटीएफ की टीमें लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थीं। जांच के दौरान पुलिस को तकनीकी साक्ष्यों और मोबाइल लोकेशन के आधार पर प्रदीप शर्मा के बारे में अहम सुराग मिले। पुलिस को इनपुट मिला कि आरोपी आगरा के बाह क्षेत्र में अपना ठिकाना बदलकर रह रहा है। इसके बाद मुंबई पुलिस और यूपी एसटीएफ की संयुक्त टीम ने 21 मार्च 2026 को दोपहर करीब 4 बजे इलाके में घेराबंदी की।

      टीम ने महावीर नगर इलाके में दबिश देकर 23 वर्षीय प्रदीप शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे कानूनी प्रक्रिया के लिए आगरा कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया।

      [featured type="Featured"]

      कहां से हुई गैंगस्टर बनने की शुरुआत

      पूछताछ में आरोपी ने बताया कि, वह सोशल मीडिया पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग और शुभम लोनकर गैंग की गतिविधियों से प्रभावित हो गया था। उसने पुलिस को बताया कि, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर गैंग के वीडियो और पोस्ट देखकर उसे लगा कि इनसे लोग डरते हैं और इनका दबदबा है। इसी प्रभाव में आकर उसने गैंग से जुड़ने और अपराध की दुनिया में कदम रखने का फैसला किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर कई आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दिया है।

      क्यों कराई गई रोहित शेट्टी के घर फायरिंग

      जांच में सामने आया है कि, रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग का मकसद दहशत फैलाना और रंगदारी के जरिए अपना वर्चस्व स्थापित करना था। पुलिस के मुताबिक, यह हमला लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े शुभम लोनकर गैंग के इशारे पर किया गया था। गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में बताया कि, गैंग के कुछ सदस्य बॉलीवुड से जुड़े लोगों को डराकर रंगदारी वसूलने और अपना प्रभाव दिखाने की योजना बना रहे थे।

      Rohit Shetty Home Firing Mumbai

      31 जनवरी की रात हुई थी फायरिंग

      पूरा मामला 31 जनवरी 2026 की देर रात का है। पुलिस के अनुसार, मुंबई के जुहू इलाके में स्थित रोहित शेट्टी की नौ मंजिला इमारत पर रात करीब 12:45 बजे अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की थी। हमलावरों ने इमारत की पहली मंजिल की ओर कम से कम पांच राउंड गोलियां चलाईं। इनमें से एक गोली इमारत के जिम के शीशे से टकराई थी। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

      फायरिंग के बाद वायरल हुआ सोशल मीडिया पोस्ट

      घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हुई थी जिसमें इस हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया था। रिपोर्ट के अनुसार, यह पोस्ट शुभम लोनकर आरजू नाम के फेसबुक अकाउंट से की गई थी। पोस्ट में दावा किया गया था कि, रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी शुभम लोनकर, आरजू बिश्नोई, हरि बॉक्सर और हरमन संधू लेते हैं।

      पोस्ट में यह भी लिखा गया था कि, यह केवल ट्रेलर है और अगर उनकी बात नहीं मानी गई तो अगली बार हमला और बड़ा हो सकता है।

      /img/10/1774155529803

      बॉलीवुड को दी गई धमकी

      वायरल पोस्ट में बॉलीवुड को भी खुली चेतावनी दी गई थी। पोस्ट में कहा गया था कि, अगर समय रहते लोग उनकी बात नहीं मानते हैं तो उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। इसमें यहां तक कहा गया था कि अगली बार गोली सीधे सीने में मारी जाएगी। इस धमकी भरे संदेश के बाद मुंबई पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा बढ़ा दी थी।

      रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी को भी मिली धमकी

      इस मामले के बाद फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह और निर्देशक रोहित शेट्टी को एक ऑडियो क्लिप के जरिए धमकी मिलने का मामला भी सामने आया था। पुलिस के अनुसार, इस ऑडियो क्लिप को भेजने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य हरि बॉक्सर बताया था।

      यह ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई थी, जिसके बाद मुंबई पुलिस ने इसकी जांच शुरू की। शुरुआती जांच में यह भी आशंका जताई गई कि देश के कई अन्य लोगों को भी इसी तरह की धमकियां भेजी गई हो सकती हैं।

      यह भी पढ़ें: ‘तुम्हारी सात पुश्तें कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगी…’ रणवीर-रोहित को बिश्नोई गैंग से फिर मिली धमकी, कहा- पूरे स्टाफ को खत्म कर देंगे

      अब तक 7 आरोपी गिरफ्तार

      रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग के मामले में अब तक कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें से पांच आरोपी आगरा के बाह क्षेत्र के रहने वाले हैं। गिरफ्तार आरोपियों में दीपक (24), सनी (23), सोनू (23), रितिक (22), विष्णु कुशवाहा (26), जतिन भारद्वाज (24) और विशाल शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, इन सभी आरोपियों को प्रदीप शर्मा उर्फ गोलू ने ही गैंग से जोड़ा था और फायरिंग की योजना बनाने में अहम भूमिका निभाई थी।

      पहले भी कर चुका है फायरिंग की घटना

      पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि, प्रदीप शर्मा पहले भी आपराधिक घटनाओं में शामिल रह चुका है। बताया गया है कि 28 मई 2025 को राजस्थान के नागौर जिले में एक व्यक्ति के घर पर फायरिंग के मामले में उसे पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया था और जेल भेजा गया था। जेल से बाहर आने के बाद वह फिर से गैंग से जुड़ गया और अपराध की गतिविधियों में सक्रिय हो गया।

      [breaking type="Breaking"]

      कौन है शुभम लोनकर

      शुभम लोनकर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का एक प्रमुख सदस्य माना जाता है। वह महाराष्ट्र के अकोला का रहने वाला है और पहले वहां डेयरी का काम करता था। बाद में लॉरेंस बिश्नोई से प्रभावित होकर गैंग से जुड़ गया। पुलिस के मुताबिक, शुभम लोनकर गैंग का तकनीकी और सोशल मीडिया हैंडलर भी माना जाता है। वह गैंग के कई सोशल मीडिया अकाउंट्स संचालित करता है और इनके जरिए धमकी भरे संदेश फैलाए जाते हैं।

      बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में भी नाम

      शुभम लोनकर का नाम एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में भी सामने आया था। बताया जाता है कि इस हत्याकांड की साजिश रचने में भी उसकी अहम भूमिका थी। उसने सोशल मीडिया पर इस हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा भी किया था।

      यह भी पढ़ें: बॉलीवुड पर गैंगस्टर की नजर! रोहित शेट्टी केस की गुत्थी सुलझी, बिश्नोई गैंग से जुड़े तार, 4 आरोपी सलाखों के पीछे

      लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नेटवर्क

      लॉरेंस बिश्नोई भारत के सबसे चर्चित गैंगस्टरों में से एक माना जाता है। उसका असली नाम सतविंदर सिंह है और वह पंजाब के फाजिल्का जिले के दतरावली गांव का रहने वाला है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, उसके खिलाफ देशभर में 80 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह फिलहाल अहमदाबाद की साबरमती जेल में बंद है।

      कई बड़े मामलों में नाम

      लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम कई हाई प्रोफाइल मामलों में सामने आ चुका है। इनमें पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या, करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या, अभिनेता सलमान खान को धमकी और घर पर फायरिंग की साजिश तथा महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या जैसे मामले शामिल हैं।

      यह भी पढ़ें: Golmaal 5 : ‘गोलमाल 5’ की मेकिंग वीडियो रिलीज, शरमन जोशी की वापसी, रोहित शेट्टी ने बर्थडे पर दिया खास तोहफा

      पुलिस को और खुलासों की उम्मीद

      पुलिस का कहना है कि प्रदीप शर्मा की गिरफ्तारी के बाद इस पूरे नेटवर्क को लेकर और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं। मुंबई क्राइम ब्रांच अब आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस गैंग के और कौन-कौन से सदस्य इस घटना में शामिल थे।

      जांच एजेंसियों को शक है कि गैंग का नेटवर्क देश के कई राज्यों तक फैला हुआ है और सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को अपराध की दुनिया में खींचा जा रहा है।

      Peoples Update

      People's Update

      PeoplesUpdate

      Peopleupdate

      Agra

      Shubham Lonkar Gang

      Lawrence Bishnoi Gang

      Rohit Shetty

      Rohit Shetty Firing

      Stay Updated!
      Join our WhatsApp channel for latest news
      →
      Manisha Dhanwani
      By Manisha Dhanwani

      मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

      Related Posts

      icon

      Latest Posts

      विश्व जल दिवस पर PM मोदी की अपील, बोले- पानी ही पृथ्वी के भविष्य की नींव

      जल की हर बूंद की कीमत समझें…विश्व जल दिवस पर PM मोदी की अपील, बोले- पानी ही पृथ्वी के भविष्य की नींव

      3 लाख कर्मचारियों को समय पर मिलेगा वेतन, पेंशनरों से वसूली पर रोक

      MP सरकार का बड़ा फैसला:3 लाख कर्मचारियों को समय पर मिलेगा वेतन, पेंशनरों से वसूली पर रोक

       सांवेर रोड पर स्क्रैप गोदाम में भीषण आग, भारी मात्रा में प्लास्टिक स्क्रैप  

      सांवेर रोड पर स्क्रैप गोदाम में भीषण आग, भारी मात्रा में प्लास्टिक स्क्रैप  

      तिरुपति बालाजी मंदिर में खुली हाईटेक लैब, अब घी की जांच के बाद ही बनेगा प्रसाद

      घी में मिलावट को अलविदा!तिरुपति बालाजी मंदिर में खुली हाईटेक लैब, अब घी की जांच के बाद ही बनेगा प्रसाद

      दिल्ली से राजस्थान तक बदला मौसम का मिजाज, 20 राज्यों में आंधी-तूफान का खतरा

      Weather Update:दिल्ली से राजस्थान तक बदला मौसम का मिजाज, 20 राज्यों में आंधी-तूफान का खतरा

      पहले आंधी-बारिश... अब लू का खतरा, 17 जिलों में ओलावृष्टि से फसलें बर्बाद; अगले 4 दिन पड़ेगी तेज गर्मी

      MP Weather Update :पहले आंधी-बारिश... अब लू का खतरा, 17 जिलों में ओलावृष्टि से फसलें बर्बाद; अगले 4 दिन पड़ेगी तेज गर्मी

      23 मार्च से एयरलाइंस तय करेंगी किराया, मांग बढ़ी तो महंगी होगी उड़ान

      फ्लाइट टिकट पर फेयर कैप खत्म:23 मार्च से एयरलाइंस तय करेंगी किराया, मांग बढ़ी तो महंगी होगी उड़ान

      ईद के दिन 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 500 करोड़ पार

      धुरंधर-2 का दुनियाभर में राज :ईद के दिन 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 500 करोड़ पार

      इंदौर अग्निकांड में 20 साल पुराने ड्राइवर ने खोले राज – बोला , मैं उस दिन होता तो परिवार को बचा लेता

      इंदौर अग्निकांड में 20 साल पुराने ड्राइवर ने खोले राज – बोला , मैं उस दिन होता तो परिवार को बचा लेता

      कटरा में बिगड़े हालात, श्राइन बोर्ड ने लिया बड़ा फैसला

      माता वैष्णो देवी यात्रा अस्थायी रूप से बंद:कटरा में बिगड़े हालात, श्राइन बोर्ड ने लिया बड़ा फैसला

      Peoples Update

      एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

        Popular Categories

        • Lifestyle
        • Auto
        • Entertainment
        • National
        • Health

        Useful Tools

        • SIP Calculator
        • Personal Loan Calculator
        • Car Loan Calculator
        • Education Loan Calculator
        • Income Tax Calculator

        Other Links

        • Home
        • Videos
        • Reels
        • Story
        • E-Paper

        • About Us
        • Contact Us
        • Privacy Policy
        • Career
        • Disclaimer
        • Advertise With Us
        • Complaint Redressal
        • Sitemap

        Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

        You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....