ये फिल्म नहीं, तूफान है!बॉक्स ऑफिस पर राज करने आई ‘धुरंधर 2’, पहले हफ्ते 500 करोड़ का टारगेट!

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 द रिवेंज ने बॉक्स ऑफिस पर आते ही अपनी ताकत दिखा दी है। फिल्म आज यानी 19 मार्च को दुनियाभर में रिलीज हुई है, लेकिन इससे पहले हुए पेड-प्रीव्यू शो ने ही साफ कर दिया कि ये फिल्म बड़े रिकॉर्ड बनाने वाली है। सोशल मीडिया पर फिल्म का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है और फैंस इसे साल की सबसे बड़ी हिट मान रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Review: ‘बड़े साहब’ का चेहरा सामने आते ही सन्नाटा, क्लाइमैक्स ने उड़ा दिए होश!
पेड-प्रीव्यू में ही 44 करोड़ की कमाई
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से एक दिन पहले हुए पेड-प्रीव्यू शो में लगभग 44 करोड़ रुपए की कमाई कर ली।
फिल्म की ऑक्यूपेंसी करीब 46.7% रही इतना ही नहीं कुल 12,000 से ज्यादा शोज चलाए गए और शाम 5 बजे से शुरू हुए शो में ही थिएटर भरने लगे इतनी बड़ी कमाई सिर्फ प्रीव्यू में होना इस बात का संकेत है कि फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। ये शुरुआत किसी बड़े तूफान से कम नहीं है।
ओपनिंग डे पर रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी
अब बात करें पहले दिन की कमाई की, तो ‘धुरंधर 2’ यहां भी इतिहास रच सकती है। एडवांस बुकिंग से ही फिल्म ने 47.91 करोड़ रुपए कमा लिए पहले दिन भारत में कमाई का अनुमान 125 से 150 करोड़ रुपए है और वर्ल्डवाइड कलेक्शन 200 करोड़ से ज्यादा जा सकता है।
अगर ये आंकड़े सच होते हैं, तो फिल्म बॉक्स ऑफिस के कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकती है।
पहले हफ्ते में 500 करोड़ का टारगेट
फिल्म की रफ्तार को देखकर ट्रेड एक्सपर्ट्स मान रहे हैं कि ‘धुरंधर 2’ अपने पहले हफ्ते में ही 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। मजबूत एडवांस बुकिंग, स्टार पावर और दर्शकों का उत्साह ये सब इस फिल्म को ब्लॉकबस्टर बनाने की ओर ले जा रहे हैं।
इन बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
ओपनिंग डे के प्रीडिक्शन में ‘धुरंधर 2’ ने कई सुपरहिट फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। इनमें शामिल हैं:
- Animal- 63.8 करोड़
- Pathaan- 57 करोड़
- Baahubali 2: The Conclusion- 121 करोड़
- Kalki 2898 AD- 114 करोड़
- Dhurandhar- 52.71 करोड़
इन फिल्मों ने अपने समय में शानदार शुरुआत की थी, लेकिन ‘धुरंधर 2’ उनसे भी आगे निकलने की तैयारी में है।
क्या ‘धुरंधर 2’ बनेगी साल की सबसे बड़ी फिल्म?
फिल्म की शुरुआत जिस तरह हुई है, वो साफ संकेत देती है कि ‘धुरंधर 2’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक बड़ा बॉक्स ऑफिस इवेंट बन चुकी है। रणवीर सिंह का दमदार अंदाज, फिल्म की कहानी और जबरदस्त एक्शन दर्शकों को थिएटर तक खींच रहे हैं।
अब देखना दिलचस्प होगा कि ये फिल्म आने वाले दिनों में कितने नए रिकॉर्ड बनाती है।











