Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

छठे दिन भी नहीं रुकी रफ्तार!‘Dhurandhar 2’ ने मंगलवार को फिर उड़ाया गर्दा

Dhurandhar 2 इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर एक जबरदस्त लहर बनकर छाई हुई है। रणवीर सिंह की इस फिल्म ने रिलीज के बाद से ही दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया और लगातार मजबूत कलेक्शन के साथ आगे बढ़ रही है।
‘Dhurandhar 2’ ने मंगलवार को फिर उड़ाया गर्दा
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    फिल्म धुरंधर 2 द रिवेंज इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह से राज कर रही है। रणवीर सिंह स्टारर यह फिल्म रिलीज के बाद से ही लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। छठे दिन यानी मंगलवार को भी इसकी कमाई में कोई खास गिरावट नहीं आई, बल्कि इसने एक बार फिर मजबूत पकड़ दिखाई और कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

    पहले पेड प्रीव्यू से ही फिल्म ने जिस तरह शुरुआत की थी, उसने साफ संकेत दे दिए थे कि यह लंबी रेस का घोड़ा साबित होने वाली है।

    ओपनिंग से लेकर अब तक का सफर

    फिल्म ने अपने सफर की शुरुआत शानदार कलेक्शन के साथ की थी। पहले दिन इसने लगभग 102.55 करोड़ रुपए की कमाई की। दूसरे दिन थोड़ा गिरावट देखने को मिली और कलेक्शन 80.72 करोड़ रहा। इसके बाद वीकेंड ने फिल्म को फिर से रफ्तार दीः
    तीसरे दिन (शनिवार): 113 करोड़ रुपए
    चौथे दिन (रविवार): 114.85 करोड़ रुपए

    यह भी पढ़ें: आदित्य धर 'बॉक्स ऑफिस का बाप'! रजनीकांत ने देखी ‘Dhurandhar 2’, बोले- हर भारतीय जरूर देखे!

    पहले सोमवार को भी फिल्म ने दम दिखाया और 65 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। वहीं छठे दिन मंगलवार को शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार लगभग 56.55 करोड़ रुपए की कमाई दर्ज की गई। इन छह दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन लगभग 575.67 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।

    वीकडेज में भी नहीं थमी रफ्तार

    आमतौर पर फिल्मों की कमाई वीकडेज में गिर जाती है, लेकिन धुरंधर 2 इस ट्रेंड को तोड़ रही है। फिल्म को भले ही रिलीज के समय मिक्स्ड रिव्यू मिले हों, लेकिन पब्लिक का पॉजिटिव रिस्पॉन्स और वर्ड ऑफ माउथ इसे लगातार आगे बढ़ा रहा है। फिल्म की पकड़ इस बात से समझी जा सकती है कि यह सिर्फ वीकेंड पर ही नहीं, बल्कि वीकडेज में भी मजबूत कमाई कर रही है।

    dhurandhar 2

    बड़े-बड़े रिकॉर्ड्स को पीछे छोड़ा

    इस फिल्म ने कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। इनमें शामिल हैं:

    • बाहुबली 2- द कनक्लूजन
    • गदर 2
    • पठान 
    • एनिमल

    इसके साथ ही आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म अब तक की सबसे तेज 500 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली हिंदी फिल्मों में से एक बन गई है।

    स्टार कास्ट और क्रू की दमदार मौजूदगी

    इस फिल्म में आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा तेंदुलकर और राकेश बेदी जैसे कलाकारों ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं। सभी कलाकारों के परफॉर्मेंस को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, जिससे फिल्म की पकड़ और मजबूत हुई है।

    आगे क्या? 600 करोड़ की ओर नजर

    ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि जिस रफ्तार से धुरंधर 2 आगे बढ़ रही है, वह जल्द ही 600 करोड़ के आंकड़े को पार कर सकती है। अगर यही ट्रेंड जारी रहा, तो यह फिल्म आने वाले दिनों में और भी बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है।

    कुछ विशेषज्ञ तो यह भी मान रहे हैं कि फिल्म लंबे समय तक थिएटर में टिके रहने के बाद ऐतिहासिक आंकड़ों को छू सकती है और भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े रिकॉर्ड्स को चुनौती दे सकती है।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    Latest Posts