Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

राजस्थान के धौलपुर में सड़क हादसा : तेज रफ्तार बस ने टेंपो को मारी टक्कर, 8 बच्चों समेत 12 की मौत

Follow on Google News
राजस्थान के धौलपुर में सड़क हादसा : तेज रफ्तार बस ने टेंपो को मारी टक्कर, 8 बच्चों समेत 12 की मौत
बाड़ी (धौलपुर)। राजस्थान के धौलपुर जिले में शनिवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां नेशनल हाईवे-11बी पर तेज रफ्तार बस ने टेंपो को टक्कर मार दी। हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। मृतकों में तीन महिलाएं और 8 बच्चे भी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, सभी लोग शादी समारोह से लौट रहे थे। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को बाड़ी राजकीय अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया।

शादी समारोह से लौट रहे थे सभी

जानकारी के मुताबिक, हादसा शनिवार (19 अक्टूबर) रात करीब 11 बजे बाड़ी उपखंड में हुआ। बाड़ी शहर की करीम कॉलोनी, गुमट के रहने वाले करीब 15 लोग सरमथुरा इलाके के बरौली में शादी समारोह में गए थे। जहां से सभी लोग देर रात को टेंपो से बाड़ी लौट रहे थे। उसी दौरान नेशनल हाईवे-11 बी पर सुन्नीपुर गांव के पास धौलपुर से जयपुर जा रही तेज रफ्तार बस ने टेंपो को टक्कर मार दी। इस दौरान हाईवे से गुजर रहे दूसरे वाहन सवारों ने मौके पर रुक कर पुलिस को सूचना दी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने टेंपो सवार लोगों को बाड़ी अस्पताल पहुंचाया। हादसे में बस भी क्षतिग्रस्त हुई है, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया।

मृतकों की हुई पहचान

बाड़ी कोतवाली थाने के SHO शिवलहरी मीणा ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि, टेंपो गुमट निवासी इरफान ऊर्फ बंटी (38) पुत्र बब्बू का था। बहन के घर भात भरने के बाद परिवार समेत घर लौट रहा था। तभी सुन्नीपुर के पास बस ने टेंपो को टक्कर मार दी। मृतकों की पहचान इरफान उर्फ बंटी (38), उसकी पत्नी जूली (34), बेटी आसमा (14), बेटा सलमान (8), साकिर (6), इरफान का भतीजा अजान (5) पुत्र आसिफ, जरीना (35) पत्नी नहनू, उनकी बेटियां आसियाना (10), सूफी (7), बेटा सानिफ (7), परवीन (32) पत्नी जहीर खान, बेटा दानेश (10) के रूप में हुई है। वहीं 2 घायलों का धौलपुर अस्पताल में इलाज चल रहा है। साजिद (10) पुत्र आसिफ को धौलपुर से जयपुर रेफर किया गया है।

10 लोगों की मौके पर ही मौत

बाड़ी अस्पताल के पीएमओ डॉ. हरिकिशन मंगल ने बताया कि, रात करीब 12 बजे 14 लोगों को बाड़ी अस्पताल लाया गया था। इनमें से 10 की मौत हो चुकी थी। 4 घायलों को गंभीर हालत में धौलपुर रेफर किया गया था, लेकिन 2 लोगों की रास्ते में ही मौत हो गई। वहीं 2 घायलों का धौलपुर अस्पताल में इलाज चल रहा है। ये भी पढ़ें- Bomb Threat : नहीं थम रहा धमकियों का सिलसिला, एक दिन में 30 फ्लाइट्स को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts