Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पाकिस्तानी ड्रामा 'दर-ए-निजात' के बोल्ड सीन पर मचा बवाल, फैमिली के साथ देखने में दर्शकों को आई शर्म

पाकिस्तानी ड्रामा 'दर-ए-निजात' अपने रोमांटिक सीन्स को लेकर विवादों में है। खुशबख्त और अमान की पुरानी प्रेम कहानी के फ्लैशबैक एपिसोड देखकर दर्शकों ने नाराजगी जताई है। कुछ लोगों को परिवार के साथ ये सीन देखना असहज लगा, वहीं कई दर्शक कहानी के सपोर्ट में उतर आए हैं।
पाकिस्तानी ड्रामा 'दर-ए-निजात' के बोल्ड सीन पर मचा बवाल, फैमिली के साथ देखने में दर्शकों को आई शर्म
तारीफों के बीच विवादों में घिरा पाकिस्तानी शो 'दर-ए-निजात', इन सीन्स पर उठे सवाल

पाकिस्तानी ड्रामा 'दर-ए-निजात' इन दिनों खूब चर्चा में है। पाकिस्तान ही नहीं, भारत में भी इस शो को काफी पसंद किया जा रहा है। अब तक अपनी कहानी और किरदारों की वजह से तारीफें बटोरने वाला यह शो अचानक विवादों में आ गया है। दरअसल, इसके कुछ फ्लैशबैक एपिसोड में दिखाए गए रोमांटिक सीन्स दर्शकों को पसंद नहीं आए। कई लोगों ने तो यहां तक कह दिया कि वे इन एपिसोड को अपने परिवार और बच्चों के साथ बैठकर नहीं देख सकते।

खुशबख्त की पुरानी प्रेम कहानी ने बढ़ाया विवाद

शो में अबु बकर की मां खुशबख्त अपनी बहू को अपनी जिंदगी का एक ऐसा किस्सा सुनाती हैं, जिसे याद करके आज भी उनकी आंखें नम हो जाती हैं। वह बताती हैं कि जवानी के दिनों में कैसे उन्हें एक ऐसे शख्स से प्यार हो गया था, जिसने उनकी जिंदगी बदलकर रख दी। खुशबख्त उस शख्स के प्यार में इस कदर डूब गई थीं कि उन्होंने अपने पिता के प्यार, भरोसे और परवरिश तक को नजरअंदाज कर दिया। आखिरकार उन्होंने अपने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर उसका हाथ थाम लिया। यही पुरानी कहानी अब शो में फ्लैशबैक के जरिए दिखाई जा रही है।

कौन है खुशबख्त को प्यार के जाल में फंसाने वाला अमान?

कहानी में खुशबख्त की जिंदगी में आने वाला अमान एक टीचर था, जो उनके घर में किराए पर रहता था। बताया जाता है कि अमान की नजर पहले दिन से ही खुशबख्त पर थी। वह किसी न किसी बहाने उनके करीब आने की कोशिश करता था। धीरे-धीरे अमान अपनी बातों और चालों से खुशबख्त का भरोसा जीत लेता है। खुशबख्त भी उसके प्यार में पड़ जाती हैं। दोनों के बीच कई रोमांटिक पल दिखाए गए हैं। हालांकि, इन्हीं सीन्स को लेकर अब सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है।

ये भी पढ़ें: सनी देओल के बेटे राजवीर से शादी करेंगी सारा तेंदुलकर? जानिए वायरल खबर का पूरा सच

टीवी और यूट्यूब के सीन्स को लेकर भी उठे सवाल

दर्शकों की नाराजगी सिर्फ रोमांटिक सीन्स तक ही सीमित नहीं रही। कुछ लोगों ने टीवी और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर दिखाए गए एपिसोड को लेकर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि टीवी पर दिखाए गए वर्जन में कुछ सीन काट दिए गए थे, जबकि ऐप और यूट्यूब पर इसका बिना कट वाला वर्जन देखने को मिला। एक यूजर ने नाराजगी जताते हुए लिखा कि शो में जरूरत से ज्यादा नजदीकियां दिखाई गई हैं। वहीं, दूसरे यूजर ने कहा कि परिवार के साथ बैठकर ऐसे सीन देखना काफी असहज था। कुछ दर्शकों ने तो मेकर्स के इस फैसले पर भी सवाल खड़े किए।

कुछ दर्शक कहानी के सपोर्ट में भी उतरे

हालांकि, हर कोई शो के खिलाफ नहीं है। कुछ दर्शकों का मानना है कि कहानी को पूरा देखे बिना इसकी आलोचना करना सही नहीं है। एक यूजर ने लिखा कि बेला और अमान गुर्जर की कहानी अभी शुरू ही हुई है, इसलिए इसका अंत देखे बिना किसी नतीजे पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। यूजर ने यह भी कहा कि भले ही दोनों के बीच कुछ ज्यादा रोमांटिक सीन दिखाए गए हों, लेकिन दर्शकों को बैकग्राउंड में चल रहे खुशबख्त के डायलॉग भी समझने चाहिए। वह खुद इन नजदीकियों को गलत और शर्मनाक बता रही हैं। दर्शकों के इस वर्ग का मानना है कि मेकर्स इन सीन्स के जरिए खुशबख्त की जिंदगी की एक बड़ी गलती दिखाना चाहते हैं। उनका बर्ताव आगे चलकर उनकी जिंदगी को किस तरह प्रभावित करता है, यही कहानी का अहम हिस्सा है। ऐसे में शो को पूरा देखे बिना इसे गलत ठहराना ठीक नहीं होगा।

Dolly Wasvani
By Dolly Wasvani

डोली वासवानी | People’s Institute of Media Studies से BAMC Student। पत्रकारिता की दुनिया में नई शुरु...

Latest Posts