Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मुंबई : 25 साल पुरानी मस्जिद का अवैध हिस्सा गिराने से पहले बवाल, धारावी में BMC की टीम पर हमला, भीड़ ने गाड़ियों में की तोड़फोड़

Follow on Google News
मुंबई : 25 साल पुरानी मस्जिद का अवैध हिस्सा गिराने से पहले बवाल, धारावी में BMC की टीम पर हमला, भीड़ ने गाड़ियों में की तोड़फोड़
मुंबई। मुंबई के धारावी में मस्जिद के अवैध निर्माण पर एक्शन से पहले शनिवार (21 सितंबर) को तनाव फैल गया है। मेहबूब-ए-सुबानिया मस्जिद का अवैध हिस्सा गिराने पहुंची BMC टीम का लोगों ने रास्ता रोक दिया। इस दौरान गुस्साई भीड़ ने विरोध में सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया। साथ ही BMC की गाड़ी समेत अन्य वाहनों में तोड़फोड़ की। इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। हालात काबू करने के लिए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया है।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, मुंबई के धारावी के 90 फीट रोड पर स्थित 25 साल पुरानी सुभानिया मस्जिद को BMC ने अवैध घोषित किया था। इस मस्जिद के एक हिस्से को बीएमसी टीम द्वारा शनिवार को गिराया जाना था। बीएमसी के अधिकारियों की कार्रवाई से पहले ही मुस्लिम समाज के लोग रात से ही सड़कों पर आ गए और पूरा रास्ता जाम कर दिया। जैसे ही BMC की टीम कार्रवाई करने पहुंची, मुस्लिम समुदाय के लोग सड़कों पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यह मस्जिद बहुत पुरानी है और इसे गिराना गलत है।

चिट्ठी के बाद जमा हुए लोग

बताया जा रहा है कि, इलाके में एक चिट्ठी सामने आई जिसमें लिखा गया कि मस्जिद के डिमोलिशन के लिए बीएमसी की टीम पुलिस प्रोटेक्शन के साथ 21 सितंबर यानी आज सुबह 9 बजे आने वाली है। साथ ही इसमें लोगों से गुजारिश की गई कि, वे मस्जिद की हिफाजत के लिए ज्यादा से ज्यादा तादाद में जमा हों। जिसके बाद भारी संख्या में लोग धारावी में जमा हो गए।

कांग्रेस सांसद ने की सीएम शिंदे से मुलाकात

मुंबई नॉर्थ सेंट्रल की सांसद प्रो. वर्षा गायकवाड़ ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को धारावी की मस्जिद के खिलाफ BMC की कार्रवाई के बारे में जानकारी दी। साथ ही लोगों की भावनाओं से अवगत कराया। वर्षा गायकवाड़ ने बताया कि, सीएम के साथ सकारात्मक बातचीत हुई है और उन्होंने आश्वासन दिया है कि मस्जिद को गिराने की कार्रवाई रोकी जाएगी। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने संबंधित अधिकारियों से इस मामले पर बात करने का भरोसा दिलाया है। ये भी पढ़ें- तिरुपति लड्डू कॉन्ट्रोवर्सी : विवाद पर किसने क्या बोला, पढ़िए वेद-पुराणों में क्या है प्रसाद का महत्व
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts