Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

धमतरी में 67 साल के प्रेमी ने चाकू मारकर की 30 वर्षीय प्रेमिका की हत्या, पति 1 साल से जेल में बंद

Follow on Google News
धमतरी में 67 साल के प्रेमी ने चाकू मारकर की 30 वर्षीय प्रेमिका की हत्या, पति 1 साल से जेल में बंद
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। करेली बड़ी चौकी क्षेत्र में रहने वाले एक 67 वर्षीय बुजुर्ग प्रेमी ने अपनी 30 वर्षीय प्रेमिका की चाकू मारकर हत्या कर दी। आरोपी को शक था कि प्रेमिका का कही और भी अफेयर चल रहा है। 

    दरअसल, महिला (प्रेमिका) का पति पिछले एक साल से रायपुर जेल में बंद है। इसी दौरान आरोपी (प्रेमी) महिला के करीब आया और दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे। लेकिन आरोपी को शक था कि महिला का किसी और से भी अफेयर चल रहा है, इसी शक के चलते आरोपी ने शनिवार शाम को यात्री प्रतीक्षास्थल के पास महिला की पीठ और पेट पर चाकू मारना शुरू कर दिए। जिसके बाद महिला घायल हो गई और उसे बचाने की कोशिश में उसके बच्चे को भी चोट आ गई।

    पुलिस पहुंची मौके पर, महिला की नहीं बच पाई जान

    घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची दोनों को मगरलोड अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टर महिला की जान नहीं बचा पाए। बच्चे का इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार, मृतका का नाम पुष्पा मारकंडे है। वहीं, आरोपी जगन्नाथ मारकंडे ग्राम हसदा का रहने वाला एक किसान है। 

    पुलिस ने कार्रवाई कर किया आरोपी को गिरफ्तार

    CSP रागिनी मिश्रा ने बताया कि मृतका और आरोपी के बीच में प्रेम संबंध थे। आरोपी को शक था कि महिला का किसी और से भी अफेयर है। इसी कारण उसने हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर धारा 103, 115(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    Latest Posts