Download on the App StoreGet it on Google Play
🌤️
--Bhopal, India

PlayBreaking News

Dhamtari:अजय चंद्राकर का पुराना VIDEO एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल, तिरंगे के अपमान का भ्रामक संदेश देने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

धमतरी में फर्जी नैरेटिव पर पुलिस का शिकंजा, पुराने वीडियो को एडिट कर बनाया गया भ्रामक कंटेंट,सोशल मीडिया पर एडिटेड और भ्रामक वीडियो प्रसारित करने के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने भाजपा कार्यालय कुरूद में पार्टी का झंडा फहराने के पुराने वीडियो को एडिट कर उसे स्वतंत्रता दिवस से जोड़ते हुए सोशल मीडिया पर वायरल किया था।
Follow on Google News
अजय चंद्राकर का पुराना VIDEO एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल, तिरंगे के अपमान का भ्रामक संदेश देने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर धमतरी: धमतरी में सोशल मीडिया पर पुराने वीडियो को एडिट कर भ्रामक तरीके से वायरल करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, भाजपा कार्यालय कुरूद में 22 मार्च 2026 को आयोजित कार्यक्रम के दौरान पार्टी का झंडा फहराने के पुराने वीडियो को एडिट कर उसमें तिरंगे का प्रतीक और भ्रामक संदेश जोड़ा गया। इसके बाद वीडियो को Instagram और Facebook पर प्रसारित किया गया। शिकायत के बाद पुलिस ने डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर ग्राम जिल्दी निवासी भुनेश्वर निराला और राकेश निराला को गिरफ्तार कर दोनों के मोबाइल फोन जब्त किए हैं।

ये भी पढ़ें: Bilaspur: दोस्त की पत्नी से संबंध,वीडियो बनाकर ब्लैकमेल का आरोप,पति-पत्नी ने रची हत्या की खौफनाक साजिश

धमतरी में सोशल मीडिया पर भ्रामक वीडियो का मामला

धमतरी में सोशल मीडिया पर एडिटेड और भ्रामक वीडियो प्रसारित करने के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने भाजपा कार्यालय कुरूद में पार्टी का झंडा फहराने के पुराने वीडियो को एडिट कर उसे स्वतंत्रता दिवस से जोड़ते हुए सोशल मीडिया पर वायरल किया था।

22 मार्च के पुराने VIDEO से शुरू हुआ पूरा मामला

पुलिस के अनुसार, 22 मार्च 2026 को भाजपा कार्यालय कुरूद में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा झंडा फहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया था। आरोप है कि बाद में इसी पुराने वीडियो में एडिटिंग कर बदलाव किया गया।

ये भी पढ़ें: Raigarh: 15 साल से जर्जर सड़क पर फूटा गुस्सा, पहले गड्ढों में नहाए युवा,अब बच्चों ने संभाला मोर्चा

VIDEO में जोड़ा गया तिरंगे का प्रतीक और भ्रामक संदेश

जांच के मुताबिक, मूल वीडियो में एडिटिंग के जरिए तिरंगे का प्रतीक और भ्रामक शीर्षक जोड़ा गया। इसके बाद वीडियो को ऐसा रूप दिया गया, जिससे यह स्वतंत्रता दिवस के दौरान हुई किसी घटना से संबंधित प्रतीत हो। वीडियो को Instagram और Facebook पर प्रसारित किया गया।

शिकायत के बाद पुलिस ने शुरू की डिजिटल जांच

मामले की शिकायत मिलने के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने अपराध क्रमांक 190/2026 

ये भी पढ़ें: Raipur: राष्ट्रीय ताइक्वांडो में छत्तीसगढ़ का दमदार पंच,14 साल के एडम अमीन ने जीता कांस्य पदक

मोबाइल में मिले VIDEO एडिटिंग के डिजिटल सबूत

पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान आरोपियों के मोबाइल फोन में वीडियो एडिटिंग और सोशल मीडिया से जुड़े डिजिटल साक्ष्य मिले। पुलिस का कहना है कि मूल वीडियो को News Banao App के जरिए एडिट किया गया था और इसके बाद उसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड किया गया।

डिलीट VIDEO का भी मिला डिजिटल ट्रेल

पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया से वीडियो डिलीट किए जाने के बाद भी Instagram के Recently Deleted सेक्शन में उससे संबंधित डिजिटल साक्ष्य मिले। पुलिस ने स्क्रीनशॉट सहित अन्य डिजिटल सामग्री को सुरक्षित किया है।

ये भी पढ़ें: Bijapur: बिलासपुर बाल सुधार गृह में फंदे पर मिला आरोपी का शव, 3 दिन पहले रायगढ़ से हुआ था शिफ्ट

दूसरे आरोपी के मोबाइल में मिली तस्वीरें

जांच के दौरान आरोपी राकेश निराला के मोबाइल फोन से भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी का झंडा फहराए जाने से संबंधित तस्वीरें भी मिलने की बात सामने आई है। पुलिस ने इन तस्वीरों को भी जांच का हिस्सा बनाते हुए पंचनामा तैयार किया।

18 अगस्त को दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी

पुलिस ने पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद 18 अगस्त 2026 को ग्राम जिल्दी, थाना सारंगढ़, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ निवासी भुनेश्वर निराला (25) और राकेश निराला (32) को गिरफ्तार किया।

ये भी पढ़ें: Bijapur: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिलेंगे 3 नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दी नियुक्ति प्रस्ताव को मंजूरी

दो मोबाइल फोन जब्त, कीमत करीब 45 हजार

पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किए गए दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं। जब्त मोबाइल की कुल कीमत करीब 45 हजार रुपये बताई गई है।

दोनों आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल भेजे गए

गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब मामले से जुड़े डिजिटल साक्ष्यों और सोशल मीडिया गतिविधियों की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

ये भी पढ़ें: Balaouda Bazar: सड़क पर धारदार हथियार से कत्ल, दूध देने निकले बुजुर्ग की रास्ते में हत्या

पुलिस की सोशल मीडिया यूजर्स से अपील

धमतरी पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी फोटो, वीडियो या खबर को शेयर करने से पहले उसकी सत्यता की जांच जरूर करें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि एडिटेड या भ्रामक सामग्री को प्रसारित करने पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

PREM

मै People's Updates रायपुर,छग में CHIEF EDITOR के पद में कार्यरत हूँ।अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत...Read More

Latest Posts