Dhamtari:अजय चंद्राकर का पुराना VIDEO एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल, तिरंगे के अपमान का भ्रामक संदेश देने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार
धमतरी में सोशल मीडिया पर एडिटेड और भ्रामक वीडियो वायरल करने के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने भाजपा कार्यालय कुरूद में आयोजित एक पुराने कार्यक्रम के वीडियो को एडिट कर उसे स्वतंत्रता दिवस से जोड़ते हुए सोशल मीडिया पर प्रसारित किया था। पुलिस के मुताबिक, 22 मार्च 2026 को भाजपा कार्यालय कुरूद में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी का झंडा फहराया गया था। कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर पहल
PREM
19 Aug 2026




























