Peoples Reporter
30 Oct 2025
अंग्रेजी कैलेंडर का 11वां महीना नवंबर शुरू होने वाला है। यह महीना कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि से शुरू होकर मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि तक चलेगा। धार्मिक दृष्टि से यह महीना बेहद खास माना जाता है, क्योंकि इसमें कई प्रमुख व्रत और त्योहार पड़ रहे हैं।
नवंबर का आरंभ देवउठनी एकादशी और भीष्म पंचक से होगा। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु योगनिद्रा से जागते हैं और चार माह से रुके हुए सभी मांगलिक कार्यों की पुनः शुरुआत होती है। यही कारण है कि इस दिन से विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन जैसे शुभ कार्य आरंभ किए जाते हैं।
नवंबर महीने में तुलसी विवाह, बैकुंठ चतुर्दशी, देव दिवाली, गुरु नानक जयंती, और कार्तिक पूर्णिमा जैसे पवित्र पर्व मनाए जाएंगे। इसके साथ ही इस माह उत्पन्ना एकादशी, विवाह पंचमी, और दुर्गाष्टमी जैसे व्रत भी पड़ेंगे।
नवंबर का महीना धार्मिक रूप से अत्यंत शुभ माना गया है। यह समय आस्था, पूजा-पाठ और नए शुभ कार्यों की शुरुआत का प्रतीक है। देवउठनी एकादशी से जहां भगवान विष्णु जाग्रत होकर संसार के कार्यों का संचालन फिर शुरू करते हैं, वहीं विवाह पंचमी से शादी-विवाह के मुहूर्तों का दौर भी आरंभ हो जाता है।