Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

CBSE Exam Date Sheet 2026 :सीबीएसई 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी,17 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

:
सीबीएसई 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी,17 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नई दिल्ली। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने साल 2026 की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर बड़ा ऐलान किया है। बोर्ड ने बताया है कि कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू होंगी। खास बात यह है कि 2026 से 10वीं कक्षा की परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाएगी। यह बदलाव राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP-2020) की सिफारिशों के तहत किया गया है ताकि छात्रों को परीक्षा के दबाव से राहत मिले और उन्हें सुधार का अवसर मिल सके।

    दो बार होगी 10वीं की परीक्षा

    CBSE ने कहा है कि कक्षा 10वीं की परीक्षा अब हर साल दो बार आयोजित की जाएगी। इससे छात्रों को अपने प्रदर्शन में सुधार करने का मौका मिलेगा। बोर्ड का कहना है कि इस फैसले का उद्देश्य छात्रों को तनावमुक्त करना और उनकी सीखने की प्रक्रिया को अधिक लचीला बनाना है।

    परीक्षाओं की तारीखें और समय

    बोर्ड द्वारा जारी शेड्यूल के मुताबिक-

    • 10वीं कक्षा की परीक्षा 17 फरवरी 2026 से शुरू होकर 10 मार्च 2026 तक चलेगी।
    • 12वीं कक्षा की परीक्षा 17 फरवरी से 9 अप्रैल 2026 तक आयोजित की जाएगी।
    • दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होंगी।

    इस साल लगभग 42 लाख छात्र 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में शामिल हो सकते हैं।

    पहला पेपर मैथ्स और बायोटेक्नोलॉजी का

    CBSE की जारी डेटशीट के अनुसार-

    • 10वीं कक्षा का पहला पेपर गणित (Maths) का होगा।
    • 12वीं कक्षा का पहला पेपर बायोटेक्नोलॉजी और शॉर्टहैंड विषय का होगा।

    बोर्ड ने बताया कि परीक्षा की सभी तैयारियां समय से पहले पूरी कर ली जाएंगी ताकि किसी भी छात्र को परेशानी का सामना न करना पड़े।

    डेटशीट में हुआ बदलाव

    CBSE ने 10वीं कक्षा की डेटशीट में कुछ बदलाव भी किए हैं। होम साइंस पेपर की तारीख अब 18 फरवरी कर दी गई है, जबकि पहले यह परीक्षा 26 फरवरी को होनी थी। बोर्ड ने कहा कि यह बदलाव छात्रों और स्कूलों से मिले सुझावों के आधार पर किया गया है ताकि परीक्षाओं के बीच पर्याप्त गैप मिल सके।

    अस्थाई डेटशीट सितंबर 2025 में जारी की थी

    CBSE ने इस बार पहली बार 24 सितंबर 2025 को एक प्रारंभिक अस्थायी डेटशीट जारी की थी। इसका उद्देश्य था कि स्कूल, शिक्षक और छात्र पहले से अपनी तैयारियां तय कर सकें। अब बोर्ड ने फाइनल डेटशीट जारी कर दी है, जो आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

    ऐसे करें CBSE डेटशीट डाउनलोड

    छात्र CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर अपनी डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं। स्टेप्स इस प्रकार हैं-

    • वेबसाइट पर जाएं और ‘Latest @ CBSE’ सेक्शन में क्लिक करें।
    • वहां आपको ‘CBSE Board Exam Datesheet 2026’ का लिंक मिलेगा — उस पर क्लिक करें।
    • अब अपनी कक्षा (10वीं या 12वीं) की टाइम टेबल वाले लिंक पर क्लिक करें।
    • आपकी स्क्रीन पर पूरी डेटशीट खुल जाएगी।
    • इसे डाउनलोड कर लें या भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    Latest Posts