Bhopal:माखनलाल यूनिवर्सिटी की तीसरी मंजिल से गिरा छात्र, पैर फिसलने से हुआ हादसा

Follow on Google News
माखनलाल यूनिवर्सिटी की तीसरी मंजिल से गिरा छात्र, पैर फिसलने से हुआ हादसा
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय में गुरुवार सुबह एक छात्र तीसरी मंजिल से गिर गया। जानकारी के अनुसार, छात्र का पैर फिसलने के कारण वह सीधे नीचे गिर गया। छात्र को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों ने उसकी स्थिति गंभीर बताई है।

    CCTV में कैद हुई पूरी घटना

    जानकारी के मुताबिक, घटना सुबह करीब 11 बजे हुई, जब दिव्यांश क्लास के ब्रेक लेकर बाहर निकले था। गिरने के बाद कॉलेज में अफरातफरी मच गई। घायल छात्र को सबसे पहले गीतांजलि अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन गंभीर चोटों को देखते हुए डॉक्टरों ने दिव्यांश को अपोलो अस्पताल रेफर कर दिया। छात्र के सिर, सीने और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं, और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं, पूरा हादसा सीसीटीवी में कैद हो गया है।

    सोशल मीडिया पर 5 लाख फॉलोअर्स

    दिव्यांश चौकसे मास्टर इन मास कम्युनिकेशन के पहले सेमेस्टर के छात्र हैं। वे सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं और उसके इंस्टाग्राम अकाउंट ‘NCERT ज्ञान’ है, जिसमें पांच लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं।

    पैर फिसलने से हुआ हादसा

    रातीबड़ थाना प्रभारी रासबिहारी शर्मा ने बताया कि यह हादसा पैर फिसलने के कारण हुआ। वहीं, दिव्यांश के साथी छात्रों ने भी कहा कि यह केवल एक दुर्घटना थी और इसमें आत्महत्या जैसी कोई बात नहीं है।

    Priyanshi Soni
    By Priyanshi Soni

    Latest Posts