Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

घी से जुड़ी सच्चाई :मोटापा नहीं, सेहत और ग्लो लाता है देसी घी… जानिए इस्तेमाल करने के सही तरीके

Follow on Google News
मोटापा नहीं, सेहत और ग्लो लाता है देसी घी… जानिए इस्तेमाल करने के सही तरीके
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    हेल्थ डेस्क। घी को लेकर लोगों के मन में अक्सर कई तरह के सवाल उठते हैं। कुछ लोग मानते हैं कि घी शरीर के लिए नुकसानदायक है और इससे मोटापा बढ़ता है। लेकिन हकीकत इससे बिल्कुल अलग है। देसी घी न सिर्फ सेहत के लिए फायदेमंद है, बल्कि यह त्वचा, बालों और दिमाग के लिए भी एक तरह का अमृत है। अगर इसे सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो यह आपके शरीर को अंदर से मजबूत और बाहर से खूबसूरत बना सकता है। चलिए जानते हैं, घी के फायदे और उसके इस्तेमाल का सही तरीके-

    1. घी से मिलते हैं कई पोषक तत्व

    देसी घी में विटामिन A, D, E और K पाए जाते हैं, जो शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ स्किन और हड्डियों को भी मजबूत बनाते हैं। इसमें मौजूद ब्यूटिरिक एसिड पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद होता है और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करता है।

    2. दूध में घी मिलाकर पीने के फायदे

    रात में सोने से पहले 1 कप गुनगुने दूध में 1 टीस्पून घी डालकर पीने से नींद अच्छी आती है और पाचन क्रिया मजबूत होती है। यह जोड़ों के दर्द में राहत देता है और शरीर को अंदर से डिटॉक्स करता है।

    3. सुबह खाली पेट पानी में घी मिलाकर पीएं

    सुबह उठते ही एक गिलास गुनगुने पानी में आधा चम्मच घी मिलाकर पीना बेहद फायदेमंद होता है। यह तरीका मेटाबॉलिज़्म को तेज करता है, पेट साफ रखता है और वेट लॉस में मदद करता है।

    4. नाभि में घी लगाने के फायदे

    आयुर्वेद के अनुसार, नाभि शरीर का एनर्जी सेंटर माना जाता है। रात को सोने से पहले नाभि में 2-3 बूंद घी लगाने से स्किन ग्लो करती है, होंठ फटते नहीं और शरीर की गर्मी भी संतुलित रहती है।

    5. नाक में घी डालने से सर्दी-जुकाम से राहत

    आयुर्वेदिक पद्धति नस्य क्रिया के तहत सुबह-सुबह हर नाक में 1-2 बूंद घी डालने से माइग्रेन, सर्दी-जुकाम और एलर्जी की समस्या कम होती है। यह तरीका सर्द मौसम में बेहद असरदार साबित होता है।

    6. खाने में घी का करें इस्तेमाल

    रोटी, दाल, चावल या सब्जी पर थोड़ा सा घी डालने से स्वाद बढ़ता है और शरीर को सही पोषण मिलता है। घी खाने से शरीर में सूजन नहीं होती और पाचन बेहतर रहता है।

    7. मसाज और स्किन केयर के लिए घी बेस्ट

    चेहरे या पैरों की मालिश घी से करने पर स्किन मुलायम और ग्लोइंग बनती है। यह झुर्रियों को कम करता है और शरीर को आराम देता है। घी से मसाज करने से नींद भी गहरी आती है और स्ट्रेस कम होता है।

    मात्रा का ध्यान जरूरी

    घी जितना फायदेमंद है उतना ही संतुलित मात्रा में इसका सेवन जरूरी है। रोजाना 1 से 2 चम्मच घी पर्याप्त है। अगर आपको दिल की बीमारी, मोटापा या हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या है तो डॉक्टर की सलाह से ही सेवन करें।

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    Latest Posts