Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

देवरिया में खूनी संघर्ष से मचा हड़कंप... जमीन विवाद को लेकर 6 लोगों की हत्या, इलाके में तनाव का माहौल

Follow on Google News
देवरिया में खूनी संघर्ष से मचा हड़कंप... जमीन विवाद को लेकर 6 लोगों की हत्या, इलाके में तनाव का माहौल
देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया में खूनी संघर्ष से हड़कंप मच गया है। जिले के रूद्रपुर क्षेत्र में जमीन के विवाद को लेकर सोमवार सुबह दो पक्षों के बीच जमीन विवाद को लेकर एक ही परिवार के पांच सदस्यों समेत छह लोगों की हत्या कर दी गई। जबकि, कई लोग घायल हो गए। इस सनसनीखेज वारदात के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है। सूचना मिलने के बाद मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात है।

जमीन विवाद में खूनी संघर्ष

जानकारी के मुताबिक, रुद्रपुर के फतेहपुर के लेड़हां टोला गांव का मामला बताया जा रहा है। एसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि रुद्रपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में आज सुबह करीब 6 बजे जमीन विवाद को लेकर सत्य प्रकाश दुबे (54), उसकी पत्नी किरण (52), बेटी सलोनी (18) और नंदिनी (10) तथा बेटे गांधी (15) की हत्या कर दी गई। उन्होंने बताया कि इससे पहले आज ही सुबह जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद यादव (50) की सत्य प्रकाश दुबे के पक्ष के लोगों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी थी। उसके बाद हुए संघर्ष में दुबे और उसके परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। फिलहाल, इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

दोषियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई : CM

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि इस घटना में सत्य प्रकाश दुबे का बेटा अनमोल जख्मी हो गया है और उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। सभी मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। ये भी पढ़ें- PM IN MP : ग्वालियर दौरे पर पीएम मोदी, 19 हजार करोड़ से ज्यादा के प्रोजेक्ट की देंगे सौगात; 8 दिन में दूसरी बार 7 महीने में 8वीं बार आ रहे मप्र
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts