Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल :बड़ा तालाब का सीमांकन फिर से शुरू; सैर सपाटा-स्विमिंग पूल भी दायरे में, भदभदा के सेवनियां गोंड पहुंची टीम 

नगर निगम, पुलिस और वन विभाग की मौजूदगी में तहसीलदार कुणाल रावत समेत राजस्व निरीक्षक और पटवारियों की टीम ने सीमांकन किया।
बड़ा तालाब का सीमांकन फिर से शुरू; सैर सपाटा-स्विमिंग पूल भी दायरे में, भदभदा के सेवनियां गोंड पहुंची टीम 
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। राजधानी में रंग पंचमी के तुरंत बाद ही सोमवार को बड़ा तालाब के किनारे 50 मीटर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र का सीमांकन शुरू कर दिया गया है। सीमांकन का कार्य टीटी नगर एसडीएम कार्यालय की टीम ने नगर नगम के साथ मिलकर भदभदा स्थित सेविनया गोंड क्षेत्र से शुरू किया। सीमांकन कार्य आज भी जारी रहेगा। 

    शुरूआत में ही एक हिस्सा एफटीएल सीमा में 

    सीमांकन के शुरुआती स्थान पर आरटीओ के पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा की सास रेखा तिवारी के नाम दर्ज संपत्ति का एक हिस्सा भी एफटीएल (फुल टैंक लेवल) की सीमा में पाया गया है। बताया जा रहा है कि करीब दो वर्ष पहले लोकायुक्त, आयकर विभाग और ईडी ने सौरभ शर्मा की संपत्तियों की जांच की थी, जिसके दौरान कई संपत्तियों को अटैच किया गया था।

    सूत्रों के अनुसार, सौरभ शर्मा और उसके सहयोगी चेतन गौर तथा शरद जायसवाल का इस जमीन पर आना-जाना रहना था। इसी के साथ ही उनकी निगरानी में यहां रो-हाउस निर्माण का कार्य भी चल रहा था। हालांकि इन मकानों की दूरी मुख्य क्षेत्र से कुछ दूर बताई जा रही है। 

    यह भी पढ़ें: Dr. Mohan Yadav Cabinet : युवाओं के लिए इंटर्नशिप योजना, 46 लाख संपत्तियों की फ्री रजिस्ट्री और कर्मचारियों के डीए को मंजूरी

    जिला प्रशासन टीम ने 10 अतिक्रमण चिन्हित किए

    इसी क्षेत्र में जिला प्रशासन की टीम ने अन्य लोगों के करीब 10 अतिक्रमण चिन्हित कर लाल निशान लगा दिए गए हैं। तहसीलदार कुणाल राउत ने बताया कि सभी अतिक्रमणकिरयों की सूची तैयार की जा रही है और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    1 किमी में 10 अतिक्रमण मिले

    नगर निगम, पुलिस और वन विभाग की मौजूदगी में तहसीलदार कुणाल रावत समेत राजस्व निरीक्षक और पटवारियों की टीम ने सीमांकन किया। 1 किमी तक होने वाले सीमांकन के दौरान 10 अतिक्रमण सामने आए हैं। जिसमें से 9 अतिक्रमण लोगों ने किए थे। इनमें फिंसिंग, स्विमिंग पूल, टीन शेड बनाकर अतिक्रमण किया गया। वहीं सैर सपाटा का निर्माण भी एफटीएल से 50 मीटर के दायरे के अंतर्गत पाया गया।

    एफटीएल क्या है?

    एफटीएल वह तय की हुई सीमा है जो बताती है कि तालाब का पानी अधिकतम कहां तक फैल सकता है। यह सीमा नक्शों और माप के आधार पर पहले से निर्धारित की जाती है ताकि यह पता रहे कि तालाब का असली क्षेत्र कितना है।

    Sona Rajput
    By Sona Rajput

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

    Latest Posts