Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दिल्ली: ओखला में ऑक्सीजन सिलेंडर की दुकान में धमाका, एक व्यक्ति की मौत और 4 घायल

दिल्ली के ओखला फेज-1 में ऑक्सीजन सिलेंडर की दुकान में जोरदार धमाका हुआ। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हुए हैं। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दिल्ली: ओखला में ऑक्सीजन सिलेंडर की दुकान में धमाका, एक व्यक्ति की मौत और 4 घायल

दिल्ली के ओखला फेज-1 में बुधवार को एक ऑक्सीजन सिलेंडर की दुकान में अचानक जोरदार धमाका हो गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हुए हैं। धमाके के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

सिलेंडर फटने से हुआ हादसा

दमकल विभाग के मुताबिक, सुबह करीब 10:47 बजे ऑक्सीजन सिलेंडर फटने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव का काम शुरू किया गया। बताया गया कि सिलेंडर में हुए धमाके के कारण एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चार अन्य लोग घायल हो गए।

X Post

हादसे में घायल चारों लोगों को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। फिलहाल धमाका किस वजह से हुआ, इसकी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। मामले की जांच की जा रही है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts