Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दिल्ली में 22 साल के युवक की चाकू से गोदकर हत्या, करीब 17 वार किए; परिवार ने लगाया रंजिश का आरोप

दिल्ली के मंडावली में 22 साल के यश डेढ़ा की चाकू से हत्या कर दी गई। हमलावरों ने करीब 17 वार किए। परिवार ने पुरानी रंजिश का आरोप लगाया है।
दिल्ली में 22 साल के युवक की चाकू से गोदकर हत्या, करीब 17 वार किए; परिवार ने लगाया रंजिश का आरोप

नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के मंडावली इलाके में 22 साल के युवक की चाकू से गोदकार हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान यश डेढ़ा के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, यश अपने घर के पास गली में मौजूद था, तभी बाइक सवार कुछ युवक वहां पहुंचे और उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमलावरों ने यश पर करीब 17 बार चाकू से वार किए और इसके बाद मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल यश को आसपास के लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

घर के पास गली में हुआ हमला

जानकारी के मुताबिक, घटना गुरुवार रात करीब 8 बजे की है। यश अपने घर के पास गली में था। इसी दौरान बाइक सवार कुछ युवक वहां पहुंचे। अचानक उन्होंने यश पर चाकू से हमला कर दिया। हमले के बाद आरोपी बाइक से मौके से फरार हो गए। गली में हुई इस वारदात के बाद आसपास अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने घायल यश को बचाने की कोशिश की और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने तक हमलावर वहां से निकल चुके थे। यश को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिवार ने पुरानी रंजिश का लगाया आरोप

यश की हत्या के पीछे की वजह को लेकर पुलिस जांच कर रही है। परिवार ने इसे पुरानी पारिवारिक रंजिश से जुड़ा मामला बताया है। परिजनों का आरोप है कि यश के ताऊ के बेटे के साले और उसके कुछ साथियों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। हालांकि, परिवार की ओर से लगाए गए इन आरोपों की पुलिस जांच कर रही है। पुलिस हत्या के पीछे की वजह और वारदात में शामिल लोगों की भूमिका का पता लगाने में जुटी है।

Breaking News

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

हत्या की सूचना मिलने के बाद मंडावली थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। जांच में इलाके में लगे CCTV कैमरों की फुटेज अहम मानी जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बाइक सवार हमलावर कौन थे, वे किस रास्ते से आए और वारदात के बाद किस दिशा में फरार हुए। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी शुरू की है। साथ ही हत्या में इस्तेमाल हथियार और बाइक के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

5वीं पास शेर सिंह बना नकली नोटों का मास्टरमाइंड, किराए के कमरे में प्रिंटर से छापता था करेंसी

हत्या से इलाके में दहशत

यश की हत्या उसके घर के बिल्कुल पास गली में हुई। 22 साल के युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, सरेआम हुई इस वारदात के बाद आसपास के लोगों में भी डर का माहौल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हमलावरों की पहचान के साथ हत्या की वजह का पता लगाने में जुटी है।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

Latest Posts