Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Liquor Shop In Delhi:जंतर-मंतर प्रदर्शन का असर, दिल्ली में शराब की दुकानें अब रात 8 बजे बंद, मेट्रो स्टेशनों पर भी रोक

दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन का असर अब राजधानी की रोजमर्रा की जिंदगी पर साफ दिखने लगा है। सुरक्षा कारणों से सरकार ने शराब दुकानों के समय में बड़ा बदलाव किया है। सूत्रों के मुताबिक, इस वीकेंड दिल्ली में शराब की दुकानें रात 10 बजे की बजाय अब रात 8 बजे ही बंद कर दी जाएंगी।
जंतर-मंतर प्रदर्शन का असर, दिल्ली में शराब की दुकानें अब रात 8 बजे बंद, मेट्रो स्टेशनों पर भी रोक
CJP प्रदर्शन के चलते दिल्ली में इस वीकेंड दिल्ली भर की शराब दुकानें आम समय से दो घंटे पहले बंद की जाएंगी।

नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में छात्रों का प्रदर्शन लगातार जारी है। प्रदर्शन के चलते राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था पहले से और कड़ी कर दी गई है। इसी बीच दिल्ली सरकार ने शराब की दुकानों को लेकर भी बड़ा फैसला लिया है। सूत्रों के मुताबिक, इस वीकेंड दिल्ली भर की शराब दुकानें आम समय से दो घंटे पहले बंद की जाएंगी। यानी अब दुकानें रात 10 बजे की बजाय रात 8 बजे तक ही खुलेंगी।यह फैसला उस स्थिति को देखते हुए लिया गया है, जो जंतर-मंतर के आसपास लगातार बन रही है। सरकार और पुलिस दोनों ही किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचना चाहते हैं, इसलिए जगह-जगह निगरानी बढ़ा दी गई है।

वीकेंड तक सिर्फ रात 8 बजे तक बिक्री

सूत्रों के अनुसार, दिल्ली में शराब की दुकानें इस वीकेंड के खत्म होने तक रात 8 बजे ही बंद कर दी जाएंगी। आमतौर पर ये दुकानें रात 10 बजे तक खुलती हैं, लेकिन इस बार समय में दो घंटे की कटौती की गई है। बताया जा रहा है कि गुरुवार और शुक्रवार को भी कई दुकानों को बिना किसी पहले सूचना के जल्दी बंद कर दिया गया था। इससे कई ग्राहक हैरान रह गए और उन्हें बिना खरीदारी किए लौटना पड़ा। अब दिल्ली आबकारी विभाग ने इस व्यवस्था को वीकेंड तक लागू रखने का फैसला लिया है।

NEET Protest: मेट्रो-इंटरनेट रोक सकते हैं! लेकिन पेपर लीक नहीं, राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर कसा तंज

दिल्ली में 725 से अधिक शराब दुकानें

दिल्ली में अभी 725 से ज्यादा रिटेल शराब दुकानें चल रही हैं। ये दुकानें दिल्ली आबकारी विभाग के तहत सरकारी निगमों द्वारा संचालित की जाती हैं। सितंबर 2022 में पुरानी आबकारी नीति फिर से लागू होने के बाद निजी ठेके बंद कर दिए गए थे। इसके बाद शराब बिक्री की जिम्मेदारी सरकारी संस्थाओं के पास चली गई। दिल्ली पर्यटन एवं परिवहन विकास निगम, दिल्ली राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम, दिल्ली राज्य नागरिक आपूर्ति निगम लिमिटेड और दिल्ली कंज्यूमर्स कोऑपरेटिव होलसेल स्टोर जैसी संस्थाएं इन दुकानों का संचालन करती हैं।

प्रदर्शन के चलते राजधानी में सख्ती

जंतर-मंतर पर पिछले कुछ दिनों से छात्रों का विरोध-प्रदर्शन चल रहा है। यह प्रदर्शन NEET पेपर लीक मामले को लेकर किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा है।  20 जुलाई को CJP की ओर से निकाला गया संसद मार्च हिंसक हो गया था। इस दौरान कई प्रदर्शनकारी और कुछ पुलिसकर्मी घायल भी हुए थे। इसके बाद प्रशासन और ज्यादा सतर्क हो गया है। जंतर-मंतर के आसपास बैरिकेडिंग बढ़ा दी गई है। पुलिस लगातार हालात पर नजर रख रही है ताकि किसी भी तरह की अफरातफरी न हो।

दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन बंद

प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने भी बड़ा कदम उठाया है। आज सुबह साढ़े सात बजे से अगले आदेश तक 18 मेट्रो स्टेशन बंद रखने का फैसला लिया गया है। इन स्टेशनों में नई दिल्ली, राजीव चौक, मंडी हाउस, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, ITO, दिल्ली गेट, जनपथ, पटेल चौक और अन्य प्रमुख स्टेशन शामिल हैं। हालांकि कुछ स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा जारी रहेगी। इसका मतलब यह है कि यात्री वहां ट्रेन बदल सकेंगे, लेकिन स्टेशन से बाहर निकलने या अंदर प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी।

महाराष्ट्र TET पेपर लीक केस : बिहार से गिरफ्तार हुआ कथित मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ता, लंबे समय से तलाश रही थी पुलिस

कौन-कौन से स्टेशन बंद रहेंगे

बंद किए गए स्टेशनों की सूची इस प्रकार है-  लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, ITO, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग, शिवाजी स्टेडियम, झंडेवालान और नई दिल्ली। इनमें से कुछ स्टेशन राजधानी के बेहद व्यस्त और संवेदनशील इलाकों में आते हैं, इसलिए सुरक्षा के मद्देनजर इन्हें अस्थायी रूप से बंद किया गया है।

लोगों से सतर्क रहने की अपील

दिल्ली में जारी हालात को देखते हुए आम लोगों से अपील की जा रही है कि वे अनावश्यक रूप से प्रभावित इलाकों में जाने से बचें। यदि जरूरी काम हो, तो यात्रा से पहले मेट्रो और ट्रैफिक से जुड़ी ताजा जानकारी जरूर देख लें। प्रशासन का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। जरूरत के हिसाब से आगे और फैसले भी लिए जा सकते हैं।

NEET Protest: CJP और सरकार के बीच तीसरे दौर की वार्ता, अस्पताल से बाहर आते ही भड़के सोनम वांगचुक!

छात्रों का आंदोलन जारी

NEET पेपर लीक को लेकर चल रहा यह विरोध अब बड़े राजनीतिक और प्रशासनिक मुद्दे का रूप ले चुका है। छात्र लगातार अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। वहीं सरकार की तरफ से भी सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर सख्ती दिखाई जा रही है। जंतर-मंतर पर माहौल अभी भी तनावपूर्ण बना हुआ है। ऐसे में आने वाले घंटों में स्थिति पर सभी की नजर रहेगी।  

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

Latest Posts