IRS अधिकारी की बेटी का रेप-मर्डर केस :आरोपी राहुल मीणा गिरफ्तार, मोबाइल चार्जर से गला घोंटकर की हत्या

दिल्ली में IRS अधिकारी की 21 वर्षीय बेटी की हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी राहुल मीणा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर मोबाइल चार्जर की तार से गला घोंटकर हत्या करने का आरोप है। इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में दहशत फैल गई है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Follow on Google News
आरोपी राहुल मीणा गिरफ्तार, मोबाइल चार्जर से गला घोंटकर की हत्या

दिल्ली में आईआरएस अधिकारी की बेटी की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। आरोपी राहुल मीणा को द्वारका के एक होटल से हिरासत में लिया गया, जहां वह छिपा हुआ था। पुलिस के मुताबिक, राहुल पर 21 साल की युवती की मोबाइल चार्जर की तार से गला घोंटकर हत्या करने का आरोप है। मामले में दो सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं।

एक फुटेज में वह काली पैंट पहनकर आईआरएस अधिकारी के घर की ओर जाता दिखाई दे रहा है। वहीं दूसरे फुटेज में वह सफेद पैंट पहने, कंधे पर बैग लेकर घर से निकलते हुए नजर आ रहा है। इसके अलावा एक और फुटेज में आरोपी फोन पर किसी से बात करता हुआ भी दिखा है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है।

/img/15/1776870942460

नौकरी से निकाले जाने के बाद रची साजिश

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी राहुल मीणा पहले उसी घर में काम करता था। करीब एक महीने पहले उसे नौकरी से निकाल दिया गया था। इसके बाद उसने वारदात को अंजाम देने की साजिश रची।

जानकारी के अनुसार, आरोपी राहुल के खिलाफ राजस्थान के अलवर जिले के राजगढ़ थाने में यौन उत्पीड़न का मामला भी दर्ज है। घटना के बाद वह दिल्ली भाग आया था। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवा लिया है और मामले की जांच डीएसपी मनीषा को सौंपी गई है।

यूपीएससी की तैयारी कर रही थी युवती

मृतका 22 वर्षीय युवती थी और यूपीएससी की तैयारी कर रही थी। घटना के समय वह घर पर अकेली थी। जब उसके माता-पिता जिम से लौटे तो वह कमरे में मृत पाई गई। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि उसके साथ यौन उत्पीड़न हुआ या नहीं। इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी।

ये भी पढ़ें: IRS अधिकारी की बेटी का रेप-मर्डर केस: कौन है असली गुनहगार ? शक के घेरे में नौकर! घर के अंदर के राज खोलेंगे ये 5 सवाल

आरोपी को घर की पूरी जानकारी थी

पुलिस के मुताबिक, आरोपी को घर की चाबी कहां रखी जाती है, इसकी जानकारी थी। वह घर की बनावट और परिवार की दिनचर्या से भी परिचित था। उसे रोजमर्रा के सामान के बिल में गड़बड़ी के कारण नौकरी से निकाला गया था।

आरोपी सुबह करीब 6 बजे घर में घुसा, उसने युवती पर हमला किया और लाठी से चेहरे पर गंभीर चोट पहुंचाई। इसके बाद मोबाइल चार्जर के केबल से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

दो अन्य संदिग्ध हिरासत में

पुलिस ने जांच के दौरान दो अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया है। इनमें एक कार साफ करने वाला और दूसरा पड़ोस में काम करने वाला नौकर है।

दिल्ली और अलवर पुलिस की संयुक्त जांच

इस केस के तार अलवर से जुड़ने के बाद दिल्ली और राजस्थान पुलिस मिलकर जांच कर रही हैं। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अब पूरे मामले की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts