Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दिल्ली IGI एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, टर्मिनल-1 की छत गिरी, एक की मौत, 5 घायल, कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त

दिल्ली IGI एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, टर्मिनल-1 की छत गिरी, एक की मौत, 5 घायल, कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त
नई दिल्ली। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा हो गया। शुक्रवार तड़के 'टर्मिनल-1' की छत का एक हिस्सा गिर गया। इस दौरान नीचे कई वाहन खड़े हुए थे। एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए। घटनास्थल पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। उन्होंने तुरंत आपातकालीन सेवाओं को मदद के लिए सूचना दी। अधिकारियों ने बताया कि सुबह करीब साढ़े पांच बजे दिल्ली अग्निशमन सेवा विभाग को घटना की सूचना मिलने के बाद तीन दमकल वाहनों को एयरपोर्ट भेजा गया। देखें VIDEO - https://x.com/psamachar1/status/1806542159933308996

कई वाहन क्षतिग्रस्त

एयरपोर्ट पर टर्मिनल-1 का एक हिस्सा गिरने के अलावा ‘बीम' भी गिर गए, जिससे टर्मिनल के ‘पिक-अप और ड्रॉप' क्षेत्र में खड़ी कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। अधिकारियों ने बताया कि यह सुनिश्चित करने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है कि क्षतिग्रस्त वाहनों में कोई व्यक्ति फंसा न हो। हादसे में घायल लोगों को तत्काल मेदांता अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

‘चेक-इन काउंटर' बंद

दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा- घटना के कारण, टर्मिनल-1 से सभी विमानों का प्रस्थान अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया है और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ‘चेक-इन काउंटर' बंद कर दिए गए हैं। इस बीच, दिल्ली-NCR के कई इलाकों में भारी जलभराव की समस्या देखने को मिल रही है। वहीं, साउथ दिल्ली के कई इलाकों में जलभराव हुआ है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने ‘एक्स' पर लिखा- मैं दिल्ली में एयरपोर्ट के टी1 की छत गिरने की घटना पर व्यक्तिगत रूप से नजर रख रहा हूं। घटनास्थल पर बचाव दल काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि साथ ही विमानन कंपनियों को टी1 पर सभी प्रभावित यात्रियों की सहायता करने का परामर्श दिया गया है। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। बचाव अभियान जारी है। राष्ट्रीय की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts