Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ब्रिटेन जाने से रोके गए CJP नेता सौरव दास, केंद्र ने दिल्ली हाईकोर्ट में बताया- मुंबई पुलिस ने जारी किया था LOC

CJP नेता सौरव दास को ब्रिटेन जाने से रोके जाने के मामले में केंद्र ने दिल्ली हाईकोर्ट को बताया कि मुंबई पुलिस ने उनके खिलाफ LOC जारी किया था।
ब्रिटेन जाने से रोके गए CJP नेता सौरव दास, केंद्र ने दिल्ली हाईकोर्ट में बताया- मुंबई पुलिस ने जारी किया था LOC
सौरव दास

नई दिल्ली। ब्रिटेन में एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे काकरोच जनता पार्टी (CJP) के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास को एयरपोर्ट पर रोके जाने के मामले में केंद्र सरकार ने गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट में अपना पक्ष रखा। केंद्र ने अदालत को बताया कि मुंबई पुलिस की ओर से सौरव दास के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी किया गया था। इसी वजह से उन्हें विदेश यात्रा करने से रोका गया।

मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति अमित महाजन की पीठ के सामने हुई। केंद्र सरकार की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (ASG) चेतन शर्मा ने बताया कि महाराष्ट्र पुलिस ने 22-23 नवंबर की दरमियानी रात सौरव दास के खिलाफ LOC जारी किया था। उन्होंने कहा कि दास को इस सर्कुलर को उचित फोरम के सामने चुनौती देनी होगी।

सौरव दास के वकील ने मांगी LOC की कॉपी

सौरव दास की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता अखिल सिब्बल ने अदालत में दलील दी कि अधिकारियों ने दास को न तो LOC जारी होने की जानकारी दी और न ही इसके उद्देश्य के बारे में बताया। उन्होंने LOC की प्रति उपलब्ध कराने की मांग की, ताकि उसे उचित मंच पर चुनौती दी जा सके। इस पर ASG चेतन शर्मा ने कहा कि LOC की कॉपी उपलब्ध नहीं कराई जा सकती। सुनवाई के दौरान अदालत ने ब्रिटेन जाने से रोके जाने के फैसले को चुनौती देने वाली सौरव दास की याचिका पर केंद्र सरकार को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया।

Sourav Das

क्या होता है लुकआउट सर्कुलर (LOC)?

लुकआउट सर्कुलर (LOC) ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन के जरिए जारी किया जाने वाला अलर्ट होता है। इसे देश के हवाई अड्डों और अन्य प्रवेश-निकास बिंदुओं पर लागू किया जाता है। इसके माध्यम से संबंधित व्यक्ति की यात्रा पर निगरानी रखी जाती है और जारी निर्देशों के अनुसार उसे देश से बाहर जाने से रोका भी जा सकता है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

Latest Posts