Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू परिवार की बढ़ी मुश्किलें, तेजस्वी-राबड़ी समेत 9 पर आरोप तय

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी समेत 9 आरोपियों के खिलाफ राउज एवेन्यू कोर्ट ने आरोप तय किए हैं। कोर्ट ने 7 आरोपियों को आरोपमुक्त भी किया। मामले में लारा प्रोजेक्ट को फायदा पहुंचने पर लालू यादव की भूमिका पर सवाल उठे हैं। अगली सुनवाई 3 अक्टूबर को होगी।
IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू परिवार की बढ़ी मुश्किलें, तेजस्वी-राबड़ी समेत 9 पर आरोप तय
IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी समेत 9 आरोपियों के खिलाफ राउज एवेन्यू कोर्ट ने आरोप तय किए हैं।

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने गुरुवार, 10 सितंबर 2026 को आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी समेत 9 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय कर दिए। यह मामला IRCTC के होटल टेंडर से जुड़ा हुआ है। मामले में सरला गुप्ता, लारा प्रोजेक्ट्स और सुजाता होटल्स समेत कई अन्य आरोपी भी शामिल हैं।

कोर्ट ने 9 आरोपियों पर तय किए आरोप

कोर्ट ने मामले की सुनवाई आगे बढ़ाते हुए 9 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए हैं। अब इस केस में आगे की सुनवाई 3 अक्टूबर को होगी। हालांकि, इसी मामले में 7 आरोपियों को कोर्ट ने आरोपों से मुक्त कर दिया है। कोर्ट की टिप्पणी में लालू यादव की भूमिका को लेकर भी अहम बात कही गई। कोर्ट ने कहा कि लारा प्रोजेक्ट को जिस तरह फायदा पहुंचा, उससे लालू यादव की भूमिका पर संदेह पैदा होता है। साथ ही कोर्ट ने यह भी माना कि ऐसा नहीं लगता कि लालू यादव के खिलाफ जांच राजनीतिक दबाव में की गई थी।

Breaking News

बीजेपी ने साधा निशाना

कोर्ट के फैसले के बाद बिहार बीजेपी की ओर से लालू परिवार पर निशाना साधा गया। पार्टी प्रवक्ता नीरज कुमार शर्मा ने कहा कि यह कोई राजनीतिक आरोप नहीं है, बल्कि अदालत का आदेश है। उन्होंने लालू परिवार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि लालू यादव के रेल मंत्री रहते कई लोगों की जमीन हड़पने का आरोप लगा था और अब उन्हें इसका जवाब देना होगा।

तेजस्वी यादव पर भी सवाल

बीजेपी प्रवक्ता ने तेजस्वी यादव को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि तेजस्वी खुद को युवा चेहरा बताते हैं, लेकिन उन्हें पहले यह स्पष्ट करना चाहिए कि जमीन से जुड़े मामलों में उनकी क्या भूमिका रही है। उन्होंने दावा किया कि अदालत इस मामले में आगे फैसला करेगी और दोष साबित होने पर सजा भी हो सकती है। फिलहाल कोर्ट ने 9 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए हैं और मामले की अगली सुनवाई 3 अक्टूबर को होगी।

Dolly Wasvani
By Dolly Wasvani

डोली वासवानी | People’s Institute of Media Studies से BAMC Student। पत्रकारिता की दुनिया में नई शुरु...Read More

Latest Posts