Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सीएसपी नेहा पच्चीसिया सहित तीन आरोपी अब तक फरार, 3 महीने बाद भी गिरफ्तार नहीं कर सकी एसआईटी; इनाम बढ़ाकर 30 हजार किया

कटनी में जमीन मामले में आरोपी तत्कालीन सीएसपी नेहा पच्चीसिया समेत तीन आरोपियों के फरार होने के तीन महीने से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन एसआईटी जबलपुर और स्थानीय पुलिस अब तक उन्हें गिरफ्तार नहीं कर सकी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार इनाम की राशि बढ़ा रही है, लेकिन इसके बावजूद कोई सफलता नहीं मिली है।
सीएसपी नेहा पच्चीसिया सहित तीन आरोपी अब तक फरार, 3 महीने बाद भी गिरफ्तार नहीं कर सकी एसआईटी; इनाम बढ़ाकर 30 हजार किया
सीएसपी नेहा पच्चीसिया सहित तीन आरोपी अब तक फरार

कटनी। शुरुआत में तीनों आरोपियों पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था, जिसे बढ़ाकर पहले 20 हजार और अब 30 हजार रुपए कर दिया गया है। वहीं, हाईकोर्ट से एफआईआर रद्द करने की याचिका खारिज होने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं होने से एसआईटी और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

तीन महीने से फरार हैं तीनों आरोपी

जमीन मामले में आरोपी रही तत्कालीन सीएसपी नेहा पच्चीसिया, मारूफ अहमद हनफी और क्षितिज राज बारापात्रे के फरार होने को तीन माह से अधिक का समय बीत चुका है। इसके बावजूद एसआईटी जबलपुर और स्थानीय पुलिस अब तक उन्हें गिरफ्तार नहीं कर सकी है। एसआईटी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आम जनता से इनाम के भरोसे सूचना मिलने की आस लगाए बैठी है।

ये भी पढ़ें: अपनी ही अधिकारी को तीन महीने में नहीं ढूंढ सकी पुलिस, फरार निलंबित सीएसपी नेहा पच्चीसिया पर इनाम बढ़ाकर 30 हजार रुपए किया

तीन बार बढ़ाया गया इनाम

तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी पर शुरुआत में 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था, जिसे बढ़ाकर 20 हजार रुपए किया गया और कुछ दिन पहले यह राशि बढ़ाकर 30 हजार रुपए कर दी गई है। इसके बावजूद न तो एसआईटी जबलपुर की टीम और न ही स्थानीय पुलिस आरोपियों तक पहुंच सकी है।

हाईकोर्ट ने एफआईआर रद्द करने की याचिका खारिज की

मुख्यमंत्री के निर्देश पर नेहा पच्चीसिया को निलंबित किए जाने के बावजूद एसआईटी द्वारा मामले को हल्के में लेने की चर्चा है। हाल ही में हाईकोर्ट जबलपुर ने नेहा पच्चीसिया के खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करने की याचिका खारिज कर दी और स्पष्ट किया कि गंभीर आरोपों, वित्तीय लेन-देन और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों की गहन और निष्पक्ष जांच आवश्यक है। इसके बाद भी गिरफ्तारी न होने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

Breaking News

आरोपियों को डिफॉल्ट जमानत दिलाने से जुड़ा मामला

यह मामला कुठला थाने में दर्ज हत्या के एक मामले में आरोपियों रमेश लोधी और आकाश लोधी को बचाने के लिए तय समय में आरोप पत्र पेश न कर डिफॉल्ट जमानत का लाभ दिलाने से जुड़ा है। इसके साथ ही कीमती जमीन का सौदा कम कीमत पर कराने के आरोप भी इस मामले में शामिल हैं।

Sanjay Tiwari
By Sanjay Tiwari

Latest Posts