Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

घंसौर में 27 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में पसरा मातम

समरी: सिवनी के घंसौर में गुरुवार सुबह 27 वर्षीय युवक की मौत हो गई। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे थे। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।

घंसौर। थाना क्षेत्र अंतर्गत खेरमाई चौक, मंडला रोड पर गुरुवार सुबह एक दुखद घटना सामने आई, जहां 27 वर्षीय युवक की असमय मौत से क्षेत्र में शोक का माहौल है। मृतक की पहचान आशीष रजक, पिता इंद्र कुमार रजक, निवासी खेरमाई चौक मंडला रोड घंसौर के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

परीक्षण के बाद उसे किया मृत घोषित

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना गुरुवार सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। परिजन तत्काल युवक को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित किए जाने की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

रीवा में 13 साल के छात्र ने लगाई फांसी, धनतेरस पर इलेक्ट्रिक बाइक नहीं मिलने से था नाराज

पुलिस मामले की जांच कर रही है

घटना की सूचना मिलने पर घंसौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को संज्ञान में लेते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस द्वारा घटना से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है। फिलहाल युवक द्वारा उठाए गए इस कदम के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, जिसके बाद ही घटना की वास्तविक परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी।

Umesh Shrivastava
By Umesh Shrivastava

Latest Posts