इंदौर में बेटी की पढ़ाई के लिए टीवी धीमा करने को कहा: पड़ोसी ने दिया ऐसा धक्का कि चली गई जान!

इंदौर के नॉर्थ तोड़ा में टीवी की तेज आवाज कम करने को कहने पर पड़ोसी से विवाद हो गया। आरोप है कि पड़ोसी ने 47 वर्षीय लकवाग्रस्त संदीप वर्मा को धक्का दे दिया। गिरने से उनका सिर दीवार से टकरा गया। अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। आरोपी ई-रिक्शा चालक फरार है।
इंदौर में बेटी की पढ़ाई के लिए टीवी धीमा करने को कहा: पड़ोसी ने दिया ऐसा धक्का कि चली गई जान!
AI GENERATED

इंदौर -शहर के सेंट्रल कोतवाली थाना क्षेत्र में टीवी की तेज आवाज को लेकर हुआ मामूली विवाद जानलेवा बन गया। आरोप है कि पड़ोसी ने गुस्से में लकवाग्रस्त व्यक्ति को इतनी जोर से धक्का दिया कि वह जमीन पर गिर पड़ा और उसका सिर दीवार से टकरा गया। गंभीर चोट लगने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से आरोपी फरार है।

ये भी पढ़ें: ट्रंप ने ईरान युद्ध पर दिया बड़ा संकेत, लेकिन तेहरान की 7 शर्तों ने बढ़ाई अमेरिका की मुश्किलें

बेटी की पढ़ाई में हो रही थी परेशानी

पुलिस के मुताबिक घटना सोमवार रात करीब 11 बजे नॉर्थ तोड़ा इलाके की है। मृतक की पहचान 47 वर्षीय संदीप पुत्र गम्मू उर्फ ओमप्रकाश वर्मा के रूप में हुई है। संदीप लकवाग्रस्त था और घर पर ही रहता था।परिजनों ने पुलिस को बताया कि रात में पड़ोसी अनिल पुत्र बाबूलाल वर्मा तेज आवाज में टीवी चला रहा था। उस समय संदीप की बेटी पढ़ाई कर रही थी। टीवी की तेज आवाज के कारण उसे परेशानी हो रही थी। इसी बात को लेकर संदीप ने पड़ोसी से टीवी की आवाज कम करने को कहा।

ये भी पढ़ें: भोपाल-इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से NCMC कार्ड की सुविधा, यात्रियों को किराए में मिलेगी 25 प्रतिशत की छूट

धक्का लगने से दीवार से टकराया सिर

आवाज कम करने की बात पर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर अनिल ने गुस्से में संदीप को जोरदार धक्का दे दिया। संतुलन बिगड़ने से संदीप नीचे गिर पड़ा और उसका सिर दीवार से टकरा गया। सिर में चोट लगने के बाद वह बेहोश हो गया।परिजन तत्काल उसे गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें: भिण्ड में सुपर सीडर तकनीक का प्रदर्शन, बिना पराली जलाए खेत में ही होगी अगली फसल की बुवाई

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

टीआई रविंद्र पाराशर के अनुसार मृतक के शरीर पर बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। परिजनों ने सिर में चोट लगने को मौत की वजह बताया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट होगी।घटना के बाद से आरोपी अनिल फरार है। बताया जा रहा है कि वह ई-रिक्शा चलाता है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...

Latest Posts