Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

आतिशी संभालेंगी सेवाओं, सतर्कता विभाग का प्रभार, CM केजरीवाल ने उपराज्यपाल को भेजी फाइल

Follow on Google News
आतिशी संभालेंगी सेवाओं, सतर्कता विभाग का प्रभार, CM केजरीवाल ने उपराज्यपाल को भेजी फाइल
नई दिल्ली। केजरीवाल सरकार ने कैबिनेट में फेरबदल किया है। दिल्ली की मंत्री आतिशी को सेवाओं और सतर्कता विभागों का अतिरिक्त प्रभार सौंपा जाएगा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इससे संबंधित प्रस्ताव मंजूरी के लिए उपराज्यपाल वी के सक्सेना को भेजा है। ये दोनों विभाग पहले आतिशी के कैबिनेट सहयोगी सौरभ भारद्वाज के पास थे। यह कदम दिल्ली सेवा विधेयक को संसदीय मंजूरी मिलने के एक दिन बाद आया है। यह विधेयक केंद्र को राष्ट्रीय राजधानी में नौकरशाही पर नियंत्रण देगा।

पहले मिले थे एक साथ तीन विभाग

दरअसल, संसद ने सोमवार को विवादास्पद 'दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र शासन संशोधन विधेयक 2023' को मतविभाजन के बाद मंजूरी दे दी। यह विधेयक दिल्ली में समूह-ए के अधिकारियों के स्थानांतरण एवं पदस्थापना के लिए एक प्राधिकार के गठन के लिहाज से लागू अध्यादेश का स्थान लेगा। उपराज्यपाल वी के सक्सेना द्वारा कैबिनेट में फेरबदल के प्रस्ताव को जून में मंजूरी दिए जाने के बाद आतिशी को राजस्व, योजना और वित्त विभागों का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। ये तीन विभाग पहले परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत के पास थे। https://twitter.com/ANI/status/1688781071981445120

आतिशी अब 14 विभाग संभालेंगी

बता दें कि आतिशी दिल्ली कैबिनेट में एकमात्र महिला मंत्री हैं। वह अब 14 विभाग संभालेंगी। दिल्ली सरकार में सबसे अधिक विभागों का प्रभार उन्हीं के पास है। ये भी पढ़ें- लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर आज से होगी चर्चा, राहुल गांधी कर सकते हैं बहस की शुरुआत
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts