दिल्ली की हवा में सांस लेना भी मुश्किल :400 पार पहुंचा AQI, कई इलाके में छाई स्मॉग की मोटी चादर

Follow on Google News
400 पार पहुंचा AQI, कई इलाके में छाई स्मॉग की मोटी चादर
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह एयर क्वालिटी (AQI) खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है। दिल्ली के कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स यानी AQI 400 के पार दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, आनंद विहार में AQI 430 दर्ज किया गया, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है। वहीं आश्रम और महारानी बाग में एयर क्वालिटी ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रही। शहर के कई हिस्सों में स्मॉग और धुंध की वजह से लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। 

    दिल्ली में AQI का वर्तमान स्तर

    CPCB के आंकड़ों के अनुसार-

    सभी सबसे गंभीर क्षेत्र: आनंद विहार (430), वजीरपुर (406)

    बहुत खराब क्षेत्र: आश्रम, महारानी बाग, विवेक विहार (371), जहांगीरपुरी (370), चांदनी चौक (376)

    खराब श्रेणी: लोधी रोड (290)

    सबसे कम AQI वाला क्षेत्र: नजफगढ़ (164), अरबिंदो मार्ग (176)

    AQI का स्तर

    0-50: अच्छा

    51-100: संतोषजनक

    101-200: मध्यम

    201-300: खराब

    301-400: बहुत खराब

    401-500: गंभीर

    धुंध और स्मॉग का असर

    दिल्ली के कई इलाकों में धुंध और स्मॉग ने विजिबिलिटी कम कर दी है। सड़क पर वाहन धीमी गति से चल रहे हैं। लोग आंखों में जलन, गले में खराश, खांसी और सिरदर्द जैसी समस्याओं की शिकायत कर रहे हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बच्चों, बुजुर्गों और सांस से जुड़ी बीमारियों वाले लोगों को बाहर निकलने से बचने और मास्क पहनने की सलाह दी है।

    तापमान और मौसम का हाल

    दिल्ली में सर्दी का मौसम भी शुरू हो गया है। शनिवार को न्यूनतम तापमान इस महीने का अब तक का सबसे कम 16.9°C दर्ज किया गया। अधिकतम 31°C और न्यूनतम तापमान 17°C के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने हल्की धुंध और स्मॉग रहने की भी आशंका जताई है।

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts