Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

उत्तराखंड में हादसा : देहरादून में ट्रक और कार की टक्कर, 3 लड़कियों सहित 6 की मौत

Follow on Google News
उत्तराखंड में हादसा : देहरादून में ट्रक और कार की टक्कर, 3 लड़कियों सहित 6 की मौत
देहरादून। उत्तराखंड के देहरादून में सोमवार और मंगलवार की मध्य रात्रि में एक कंटेनर और कार की भिड़ंत हो गई, जिसमें कार सवार तीन युवक और तीन युवतियों सहित कुल 6 लोगों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद पहुंची पुलिस ने कार में फंसे शवों को बहुत मुश्किल से बाहर निकाला।

कार में 7 लोग सवार थे

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय सिंह ने मंगलवार को बताया कि रात करीब 01.33 बजे महानगर में ओएनजीसी चौक के पास वाहन दुर्घटना की सूचना थाना कैंट को मिली। तुरंत ही मौके पर पहुंचे पुलिस बल को एक कंटेनर व एक इनोवा गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त मिली। उन्होंने बताया कि कंटेनर के पिछले हिस्से में यह कार टकराई हुई, पूरी तरह से क्षतिग्रस्त मिली। जिसमें कुल 7 लोग सवार थे, जिनमें से 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल अवस्था में मौके पर मिला। उन्होंने बताया कि मौके पर सभी मृत 06 व्यक्तियों को 108 के माध्यम से कोरोनेशन, दून तथा इंद्रेश अस्पताल की मोर्चरी भेजा गया है। जबकि गंभीर स्थिति में घायल व्यक्ति को सिनर्जी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया है।

क्रासिंग के दौरान हुआ हादसा

एसएसपी ने बताया कि उक्त कंटेनर किशन नगर चौक की ओर से आ रहा था तथा इनोवा बल्लूपुर चौक की ओर से देहरादून की ओर आ रही थी। किशन नगर चौक के पास कंटेनर की क्रासिंग के दौरान, इनोवा वाहन चालक स्पीड से अंदाजा नहीं लगा पाया तथा उन्हें लगा कि कंटेनर पूरा निकलने के बाद वे आराम से क्रॉस हो जाएंगे। इसी जल्दबाजी में इंनोवा वाहन क्रासिंग के दौरान, कंटेनर के पिछले हिस्से से टकरा गया। उन्होंने बताया कि प्रथमद्दष्टया ओवरस्पीडिंग के कारण उक्त हादसा होना प्रतीत हो रहा है।

हादसे में इनकी हुई मौत

हादसे में देहरादून निवासी गुनीत पुत्री तेज प्रकाश सिंह (19), कुणाल कुकरेजा पुत्र जसवीर कुकरेजा (23), ऋषभ जैन पुत्र तरुण जैन (24), नव्या गोयल पुत्री पल्लव गोयल (23), अतुल अग्रवाल पुत्र सुनील अग्रवाल (24) एवं कामाक्षी पुत्री तुषार सिंघल (20) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सिद्धेश अग्रवाल पुत्र विपिन कुमार अग्रवाल (25) को घायल हालत में सिनर्जी अस्पताल भेजा गया है।
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts