PlayBreaking News

Cocktail 2 :‘कॉकटेल 2’ में दीपिका पादुकोण की धमाकेदार एंट्री, वेरोनिका बनकर कर सकती हैं दमदार वापसी

गौरतलब है कि ‘कॉकटेल’ में दीपिका का वेरोनिका वाला किरदार बेहद पॉपुलर हुआ था। फिल्म में उनका किरदार एक बिंदास, मॉडर्न और स्वतंत्र सोच वाली लड़की का था, जो अपनी दोस्त मीरा और गौतम के साथ एक इमोशनल लव ट्रायंगल में फंस जाती है।
Follow on Google News
‘कॉकटेल 2’ में दीपिका पादुकोण की धमाकेदार एंट्री, वेरोनिका बनकर कर सकती हैं दमदार वापसी

एंटरटेनमेंट डेस्क। ‘कॉकटेल 2’ की अनाउंसमेंट के बाद से ही यह फिल्म लगातार चर्चा में बनी हुई है। साल 2012 में आई हिट फिल्म ‘कॉकटेल’ के इस सीक्वल का दर्शकों को लंबे समय से इंतजार था और अब इसकी स्टारकास्ट ने भी लोगों की उत्सुकता को काफी बढ़ा दिया है। फिल्म में शाहिद कपूर, कृति सैनन और रश्मिका मंदाना जैसे बड़े सितारे नजर आने वाले हैं, जिससे यह पहले ही हाई बज बना चुकी है।

सीक्वल को लेकर बढ़ा एक्साइटमेंट

फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। ‘कॉकटेल’ की कहानी, म्यूजिक और किरदारों ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई थी, ऐसे में इसके सीक्वल से भी लोगों को काफी उम्मीदें हैं।

दीपिका के कैमियो की चर्चा तेज

अब इस फिल्म से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका पादुकोण ‘कॉकटेल 2’ में कैमियो करती नजर आ सकती हैं। खास बात यह है कि वह अपने पुराने और बेहद लोकप्रिय किरदार वेरोनिका के रोल में वापसी कर सकती हैं, जिसने उन्हें एक अलग पहचान दिलाई थी।

यह भी पढ़ें: Happy Birthday Arijit Singh: सुरों का बादशाह खामोश, लाखों दिलों की धड़कन बनी आवाज

रेडिट पोस्ट से शुरू हुई अटकलें

इस खबर की शुरुआत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर एक पोस्ट से हुई। इस पोस्ट में दावा किया गया कि दीपिका कुछ समय पहले मैडॉक फिल्म्स के ऑफिस गई थीं। शुरुआत में इस मुलाकात को किसी दूसरे प्रोजेक्ट से जोड़ा गया था, लेकिन अब यह कहा जा रहा है कि उन्हें ‘कॉकटेल 2’ के लिए अप्रोच किया गया था।

शूटिंग पूरी करने का भी दावा

कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि दीपिका ने अपने हिस्से की शूटिंग भी पूरी कर ली है। हालांकि, अभी तक फिल्म के मेकर्स या एक्ट्रेस की ओर से इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। यही वजह है कि फैंस के बीच इसे लेकर सस्पेंस बना हुआ है।

यह भी पढ़ें: Upcoming Film: अक्षय कुमार-विद्या बालन फिर साथ, अनीस बज्मी की नई फिल्म का ऐलान

‘कॉकटेल’ में वेरोनिका का आइकॉनिक रोल

गौरतलब है कि ‘कॉकटेल’ में दीपिका का वेरोनिका वाला किरदार बेहद पॉपुलर हुआ था। फिल्म में उनका किरदार एक बिंदास, मॉडर्न और स्वतंत्र सोच वाली लड़की का था, जो अपनी दोस्त मीरा और गौतम के साथ एक इमोशनल लव ट्रायंगल में फंस जाती है। यह रोल उनके करियर के सबसे यादगार किरदारों में गिना जाता है।

Breaking News

होमी अदजानिया कर रही निर्देशन

‘कॉकटेल 2’ का निर्देशन होमी अदजानिया कर रहे हैं। यह फिल्म 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। मेकर्स इस बार कहानी और किरदारों को नए अंदाज में पेश करने की तैयारी में हैं। फिलहाल दीपिका पादुकोण के कैमियो को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन अगर यह खबर सही साबित होती है तो यह फिल्म के लिए एक बड़ा सरप्राइज होगा। फैंस अब बेसब्री से इस पर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार कर रहे हैं।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts