Upcoming Film:अक्षय कुमार-विद्या बालन फिर साथ, अनीस बज्मी की नई फिल्म का ऐलान

अक्षय कुमार ने विद्या बालन के साथ अपनी चौथी फिल्म का ऐलान कर दिया है। इस फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी करेंगे। अक्षय ने इंस्टाग्राम पर एक खास वीडियो शेयर किया, जिसमें वह विद्या बालन के साथ फ्लाइट में चढ़ते नजर आए। इसी के साथ उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग के पहले शेड्यूल के लिए वे केरल रवाना हो रहे हैं।
अक्षय कुमार-विद्या बालन फिर साथ, अनीस बज्मी की नई फिल्म का ऐलान

इस नई फिल्म की कहानी, टाइटल और अन्य स्टारकास्ट को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। मेकर्स ने फिलहाल सिर्फ इस जोड़ी और शूटिंग की शुरुआत की झलक शेयर की है, जिससे फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है।

अक्षय का पोस्ट, 'गुड लक चार्म' पर जताया भरोसा

नई फिल्म की घोषणा करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा, 'अगला पड़ाव-भगवान का अपना देश, जादुई केरल। अनीस बज्मी की अगली फिल्म में विद्या बालन के साथ मेरी यह चौथी फिल्म है।' उन्होंने आगे अपनी और विद्या की जोड़ी को 'गुड लक चार्म' बताते हुए उम्मीद जताई कि इस बार भी दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों को पसंद आएगी।

ये भी पढ़ें: 'हम पति-पत्नी हैं, लेकिन…' जैकी भगनानी ने बताया ‘सिचुएशनशिप’ वाला रिश्ता! कपल का रिएक्शन वायरल

हिट फिल्मों में साथ दिख चुकी है जोड़ी

अक्षय कुमार और विद्या बालन इससे पहले तीन फिल्मों-भूल भुलैया, हे बेबी और मिशन मंगल-में साथ काम कर चुके हैं। इन फिल्मों में दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था, खासकर 'भूल भुलैया' में विद्या का किरदार आज भी याद किया जाता है।

ये भी पढ़ें: बद्रीनाथ में शंख क्यों नहीं बजता? जानें आस्था और विज्ञान का अनोखा रहस्य

'भूत बंगला' से चर्चा में अक्षय कुमार

वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार की हालिया रिलीज भूत बंगला सिनेमाघरों में आ चुकी है। इस फिल्म में उनके साथ वामिका गब्बी, परेश रावल, तब्बू और राजपाल यादव नजर आ रहे हैं। फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है और यह एक हॉरर-कॉमेडी जॉनर की फिल्म है।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts