Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Ashoknagar News : दलित बुजुर्ग दंपति को खंभे से बांधकर पीटा, जूतों की माला पहनाई, 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Follow on Google News
Ashoknagar News : दलित बुजुर्ग दंपति को खंभे से बांधकर पीटा, जूतों की माला पहनाई, 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
अशोकनगर। मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में एक दलित बुजुर्ग दंपति से बर्बरता का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दंपत्ति के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई और उन्हें जूतों की माला पहनाकर बेइज्जत किया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि दंपत्ति का बेटा कथित तौर पर छेड़छाड़ की एक घटना में शामिल था। दंपत्ति से मारपीट की घटना मुंगावली थाना क्षेत्र के अंतर्गत किलोरा गांव में शुक्रवार को हुई। उन्होंने कहा कि इस संबंध में 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सभी लोग फरार हैं।

दंपत्ति के बेटे पर छेड़खानी का आरोप

मुंगावली थाने के प्रभारी गब्बर सिंह गुर्जर ने कहा कि दंपत्ति का बेटा कथित तौर पर एक आरोपी की पत्नी से छेड़छाड़ में शामिल था। घटना के बाद इस दलित परिवार ने गांव छोड़ दिया था। उन्होंने बताया कि ये दंपत्ति हाल ही में गांव आया था। अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को आरोपियों ने 65 वर्षीय दलित व्यक्ति और उनकी 60 वर्षीय पत्नी को कथित तौर पर एक खंभे से बांध दिया, उनके साथ मारपीट की और उन्हें जूतों की माला पहनाई।

पुलिस ने 10 लोगों पर दर्ज किया मामला

पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने शनिवार को 10 लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 147 (दंगा), 149 (सामान्य उद्देश्य के साथ गैरकानूनी सभा), 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाना), 294 (अश्लील हरकत) और 506 (आपराधिक धमकी) के साथ-साथ अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts