PlayBreaking News

विधायक के मोबाइल पर साइबर अटैक : नंबर हैक कर रिश्तेदारों और समर्थकों से मांगे 60 हजार रुपए!

मप्र के श्योपुर से कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल का मोबइल साइबर अपराधियों ने हैक कर लिया। इसके बाद उनके नंबर से परिचितों और समर्थकों को 60 हजार रुपए की जरूरत का मैसेज भेजा गया। कुछ लोगों ने इस बारे में विधायक से बात की तो पता चला उन्होंने कोई मैसेज नहीं किया।
Follow on Google News
नंबर हैक कर रिश्तेदारों और समर्थकों से मांगे 60 हजार रुपए!
विधायक बाबू जंडेल और उनके द्वारा फेसबुक पर जारी किया गया संदेश।

श्योपुर। विधायक बाबू जंडेल का मोबाइल नंबर हैक कर लिया गया है। हैकर्स ने उनके नंबर का दुरुपयोग करते हुए परिचितों और समर्थकों को 60 हजार रुपए की आर्थिक मदद मांगने वाले फर्जी मैसेज भेजे। घटना का खुलासा तब हुआ, जब कई लोगों ने मैसेज की पुष्टि के लिए विधायक से संपर्क किया।

विधायक की अपील कोई पैसे नहीं दें

विधायक बाबू जंडेल ने स्पष्ट किया है कि उन्होंने किसी से पैसे नहीं मांगे हैं। उनके नंबर से भेजे गए सभी मैसेज फर्जी हैं। उन्होंने आम लोगों, समर्थकों और परिचितों से अपील की है कि यदि उनके नंबर से पैसे मांगने वाली कोई कॉल या मैसेज आता है, तो उस पर भरोसा न करें और किसी भी खाते में पैसे ट्रांसफर न करें। उन्होंने साइबर अपराधियों की ओर से अपनाए जा रहे नए तरीकों के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता पर जोर दिया।

ये भी पढ़ें: कभी पुलिस के लिए सिरदर्द: अब जेल के भीतर मौत... क्या है जगन गुर्जर की पूरी कहानी?

मोबाइल हैक कैसे हुआ साइबर टीम पता कर रही 

विधायक ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज करा दी है। पुलिस ने मोबाइल हैक होने और फर्जी मैसेज भेजे जाने की जानकारी मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है। साइबर तकनीकी टीम की मदद से पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि मोबाइल नंबर कैसे हैक हुआ और इन फर्जी संदेशों को भेजने में कौन लोग शामिल हैं।

संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी साइबर हेल्पलाइन को दें

पुलिस ने कहा कि बिना पुष्टि किए किसी भी खाते में पैसे जमा न करें और संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस या साइबर हेल्पलाइन को दें। हालांकि श्योपुर पुलिस द्वारा इन दिनों साइबर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके बावजूद विधायक का मोबाइल हैक होना मामले की गंभीरता को दर्शाता है।

ये भी पढ़ें: Hangover Remedies: हैंगओवर से जल्दी पाना चाहते हैं राहत? सुबह उठते ही अपनाएं ये आसान तरीके, शरीर भी करेगा तेजी से रिकवरी

कौन है बाबू जंडेल

बाबू जंडेल कांग्रेस नेता और श्यापुर के विधायक हैं। वे अपने विधानसभा क्षेत्रों में कटे बिजली कनेक्शन खुद जोड़ने, विधानसभा परिसर में सिर के बल खड़े होकर प्रदर्शन करने और अन्य कारणों से अक्सर चर्चा में रहते हैं। विधायक जंडेल अपने क्षेत्र में खासे लोकप्रिय हैं। 

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts