Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

उज्जैन : सोसायटी में करोड़ों का गबन, नाराज किसानों ने किया हंगामा, लिखित आश्वासन पर माने; देखें VIDEO

Follow on Google News
उज्जैन : सोसायटी में करोड़ों का गबन, नाराज किसानों ने किया हंगामा, लिखित आश्वासन पर माने; देखें VIDEO
उज्जैन। सेवा सहकारी संस्था लेकोडा में हुए करोड़ों रुपए के गबन के मामले में आज किसानों ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के मुख्यालय पर प्रदर्शन करते हुए जमकर हंगामा मचाया। बैंक प्रबंधक द्वारा लिखित में कार्रवाई किए जाने का आश्वासन देने पर नाराज किसान माने और धेराव समाप्त किया।

किसानों से ले ली लोन की राशि और जमा नहीं की

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की सेवा सहकारी संस्था लेकोडा मैं सोसायटी प्रबंधक द्वारा किसानों के साथ लोन के नाम पर करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी की गई है। सोसाइटी प्रबंधक द्वारा किसानों से लोन की राशि ले ली गई, लेकिन सोसायटी में जमा नहीं की गई। अपने साथ हुई धोखाधड़ी का पता लगने पर सैकड़ो किसान पिछले तीन-चार दिनों से भरतपुरी स्थित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के मुख्यालय पर प्रदर्शन कर रहे हैं।

बैंक महाप्रबंधक चेंबर में घेरा

नाराज किसानों ने शुक्रवार फिर कांग्रेस नेता राजेंद्र वशिष्ठ के नेतृत्व में बैंक पहुंचकर जमकर हंगामा किया और महाप्रबंधक विशेष श्रीवास्तव को उनके चेंबर में घेर लिया। किसानों का कहना था कि सोसाइटी प्रबंधक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाए और उसकी संपत्ति बेच कर किसानों को राशि दी जाए। बैंक महाप्रबंधक द्वारा सात दिन में शिकायत का निराकरण किए जाने का लिखित में आश्वासन दिए जाने पर घेराव समाप्त किया गया। [embed]https://twitter.com/psamachar1/status/1702634252632735869[/embed]

सोसायटी प्रबंधक के खातों को किया सीज

कांग्रेस नेता राजेंद्र वशिष्ठ ने बताया कि यदि 7 दिनों में किसानों के खातों में रुपए नहीं डाले गए तो फिर से आंदोलन किया जाएगा। वहीं महाप्रबंधक विशेष श्रीवास्तव ने बताया कि सोसायटी प्रबंधक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। वहीं उसके बैंक खातों को सीज कर दिया गया है। (इनपुट- संदीप पांडला) ये भी पढ़ें- उज्जैन : सहकारी समिति में गबन, किसानों ने महा प्रबंधक को घेरा, समिति प्रबंधक को निलंबित करने की मांग मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts