Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Critics Choice Awards 2024 : '12वीं फेल' बनी बेस्ट फिल्म, Vikrant Massey को मिला बेस्ट एक्टर का अवार्ड; देखें विनर्स की पूरी लिस्ट

Follow on Google News
Critics Choice Awards 2024 : '12वीं फेल' बनी बेस्ट फिल्म, Vikrant Massey को मिला बेस्ट एक्टर का अवार्ड; देखें विनर्स की पूरी लिस्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क। क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड्स 2024 के विनर्स का ऐलान हो गया है। मुंबई में आयोजित इस अवार्ड्स नाइट में विक्रांत मैसी की फिल्म '12वीं फेल' ने धमाल मचा दिया। '12वीं फेल' को बेस्ट फिल्म का अवार्ड तो मिला है, इसी फिल्म ने सेरेमनी में विक्रांत मैसी को बेस्ट एक्टर बना दिया। वहीं, शेफाली शाह को 'थ्री ऑफ अस' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड मिला। बता दें कि क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड्स में बेस्ट वेब सीरीज के साथ बेस्ट शॉर्ट फिल्म की कैटेगरी भी होती है। आइए जानते हैं अवार्ड की पूरी लिस्ट के बारे में।

'12वीं फेल' को मिले दो अवार्ड

क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड्स 2024 इवेंट में बॉलीवुड सेलिब्रिटीज का जमावड़ा लगा। इस सेरेमनी में सभी स्टार्स ने अपने-अपने लुक्स से सबको हैरान कर दिया। बेस्ट एक्टर की बात करें तो इस कैटेगरी में मनोज बाजपेयी, विक्रांत मैसी और ममूटी के बीच कॉम्पिटिशन था। जिसमें से विक्रांत मैसी ने बाजी मारी और '12वीं फेल' फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर का अवार्ड अपने नाम किया। वहीं, विधु विनोद चोपड़ा की '12वीं फेल' ने बेस्ट फिल्म का अवार्ड जीता। 12 fail best film

यहां देखें अवार्ड की पूरी लिस्ट

बेस्ट फिल्म - 12वीं फेल बेस्ट निर्देशन - पीएस विनोद राज – फिल्म कूझंगल बेस्ट राइटिंग - देवाशीष मखीजा – फिल्म जोरम बेस्ट एडिटिंग - अभ्रो बनर्जी – फिल्म जोरम बेस्ट सिनेमेटोग्राफी - अविनाश अरुण धवारे – फिल्म थ्री ऑफ अस बेस्ट एक्टर - विक्रांत मैसी – फिल्म 12वीं फेल बेस्ट एक्ट्रेस - शेफाली शाह – फिल्म थ्री ऑफ अस बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर - जयदीप अहलावत – फिल्म जाने जान बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस - दीप्ति नवल – फिल्म गोल्डफिश जेंडर सेंसिटिविटी – फिल्म फायर इन द माउंटेन्स best web series kohrra

वेब सीरीज

बेस्ट सीरीज - कोहरा बेस्ट डायरेक्शन - विक्रमादित्य मोटवानी – सीरीज जुबली बेस्ट राइटिंग - गुंजीत चोपड़ा, दिग्गी सिसोदिया और सुदीप शर्मा – सीरीज कोहरा बेस्ट एक्टर - सुविंदर विक्की – सीरीज कोहरा बेस्ट एक्ट्रेस - राजश्री देशपांडे – सीरीज ट्रायल बाय फायर बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर- सिद्धांत गुप्ता – सीरीज जुबली बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस - अमृता सुभाष – सीरीज लस्ट स्टोरीज 2: द मिरर best short films

शॉर्ट फिल्म

बेस्ट शॉर्ट फिल्म – फिल्म नॉक्टर्नल बर्गर बेस्ट डायरेक्टर- रीमा माया – फिल्म नॉक्टर्नल बर्गर बेस्ट एक्टर - संजय मिश्रा – फिल्म गिद्ध बेस्ट एक्ट्रेस - मिल्लो सुनका – फिल्म नॉक्टर्नल बर्गर बेस्ट राइटिंग - अशोक संखला और मनीष सैनी – फिल्म गिद्ध बेस्ट सिनेमेटोग्राफी - जिग्मेट वांगचुक – फिल्म लास्ट डेज ऑफ समर

अवार्ड सेरेमनी में दिखा सेलिब्रिटीज का जलवा

इस अवार्ड सेरेमनी में बॉलीवुड सेलिब्रिटीज का जलवा दिखा। इस इवेंट में ऋचा चड्ढा, अली फजल, करण जौहर, किरण राव, अनिल कपूर, कोंकणा सेन, कल्कि केकलां, दिव्या दत्ता और विद्या बालन जैसे सितारों ने शिरकत की। यह क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड्स का छठा एडिशन था। ये भी पढ़ें - Atif Aslam Birthday : क्रिकेटर बनना चाहते थे आतिफ… लेकिन पिता की नाराजगी ने बदली किस्मत, पहली बार अपनी ही आवाज सुनकर डर गए थे सिंगर
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts