PlayBreaking News

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई : एमडी ड्रग्स के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

Follow on Google News
क्राइम ब्रांच की कार्रवाई : एमडी ड्रग्स के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर। शहर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला आरोपी को एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 34.6 ग्राम अवैध मादक पदार्थ “एमडी” जब्त किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 3 लाख 40 हजार रुपए बताई जा रही है।

    पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई सांवरिया ग्रीन्स मैरिज गार्डन के सामने रीजनल पार्क क्षेत्र में की गई। क्राइम ब्रांच टीम शहर में संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी और गोपनीय सूचना संकलन के आधार पर लगातार कार्रवाई कर रही थी। इसी दौरान एक महिला संदिग्ध अवस्था में घूमती दिखाई दी।

    पुलिस को देखकर भागने लगी महिला

    पुलिस वाहन को देखते ही महिला घबराकर भागने की कोशिश करने लगी। उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर टीम ने घेराबंदी कर उसे रोक लिया। पूछताछ के दौरान महिला संतोषजनक जवाब नहीं दे सकी। नाम-पता पूछने पर उसने अपना नाम फातिमा मंसूरी निवासी मुंबई (महाराष्ट्र) बताया।

    हैंड बैग में छुपा रखी थी एमडी

    महिला आरक्षक द्वारा विधिवत तलाशी लेने पर आरोपी के हैंड बैग से एक पारदर्शी पन्नी बरामद हुई, जिसमें 34.6 ग्राम एमडी ड्रग्स मिली। पुलिस ने मौके पर ही मादक पदार्थ जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

    खाना बनाने का काम करती है आरोपी

    प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी महिला घर-घर जाकर खाना बनाने का काम करती है और उसकी शिक्षा 12वीं कक्षा तक ही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि वह शहर में किसके लिए और किस नेटवर्क के तहत मादक पदार्थ की सप्लाई कर रही थी।

    मामला दर्ज, जांच जारी

    पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 28/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 में मामला दर्ज किया है। जब्त सामग्री में 34.6 ग्राम एमडी ड्रग्स और एक मोबाइल फोन शामिल है, जिसकी कुल कीमत करीब 4 लाख रुपए आंकी गई है।

    Hemant Nagle
    By Hemant Nagle

    हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts