Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Lok Sabha Election 2024 : कांग्रेस ने 6 कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी की, MP की 3 सीटों पर भी उम्मीदवार घोषित

Follow on Google News
Lok Sabha Election 2024 : कांग्रेस ने 6 कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी की, MP की 3 सीटों पर भी उम्मीदवार घोषित
नई दिल्ली। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने शनिवार को मध्य प्रदेश, गोवा और दादरा के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में 6 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है। इसमें मध्य प्रदेश के लिए 3, गोवा के लिए 2 और दादरा के लिए एक उम्मीदवार घोषित किया है। इनमें नॉर्थ गोवा सीट से रमाकांत खलप और साउथ गोवा सीट से कैप्टन विरियाटो फर्नांडीस को उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि दादरा एंड नगर हवेली (एसटी) सीट से अजीत रामजीभाई माहला चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने अब तक 240 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित किए हैं।

MP की 3 सीटों पर प्रत्याशी घोषित

कांग्रेस ने मध्य प्रदेश की बची तीन सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। इसमें मुरैना से सत्यपाल सिंह सिकरवार, ग्वालियर से प्रवीन पाठक और खंडवा से नरेंद्र पटेल को उम्मीदवार बनाया है। https://twitter.com/psamachar1/status/1776495016749289669

सुरेश पचौरी के करीबी माने जाते हैं प्रवीण पाठक

कांग्रेस ने मुरैना से सत्यपाल सिंह सिकरवार को उम्मीदवार बनाया है। उन्हें भाजपा ने 2020 में पार्टी से निष्कासित कर दिया था। सत्यपाल सिंह सुमावली विधानसभा से विधायक भी रह चुके हैं। जबकि, ग्वालियर से कांग्रेस ने प्रवीण पाठक को उम्मीदवार बनाया है। वे सुरेश पचौरी के करीबी माने जाते हैं। वे 2018 में कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा को हराकर पहली बार विधायक बने थे। प्रवीण 2018 से 2023 तक ग्वालियर दक्षिण सीट से MLA रहे। जबकि, 2023 के विधानसभा चुनाव में नारायण सिंह कुशवाहा से 2300 वोट से चुनाव हार गए थे। प्रवीण पाठक कांग्रेस के बड़े युवा ब्राह्मण नेता माने जाते हैं। वहीं, खंडवा में नरेंद्र पटेल का भाजपा के ज्ञानेश्वर पाटिल से मुकाबला है।

MP की एक सीट पर सियासत गरमाई

पार्टी ने राज्य की 29 सीटों में से 28 पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस ने एक सीट खजुराहो सपा के लिए छोड़ी थी। यहां सपा प्रत्याशी मीरा यादव का नामांकन पत्र निरस्त कर दिया है, जिसके बाद सियासत गरमाई हुई है। ये भी पढ़ें-Child Trafficking : दिल्ली में चाइल्ड ट्रैफिकिंग मामले में CBI की रेड, दो नवजात शिशु सहित 8 बच्चों को किया रेस्क्यू; वार्ड बॉय सहित महिलाएं गिरफ्तार  
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts