Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

गुड लक के लिए प्लेन के इंजन में फेंका सिक्का, चार घंटे रुका रहा

Follow on Google News
गुड लक के लिए प्लेन के इंजन में फेंका सिक्का, चार घंटे रुका रहा

बीजिंग। सान्या से बीजिंग के लिए चाइना सदर्न एयरलाइंस की उड़ान के यात्री ने अजीब काम किया। उसने उड़ान के पहले प्लेन के इंजन में गुड लक के लिए सिक्का फेंक दिया। हालांकि ऐसा करना सभी यात्रियों के लिए बैडलक सबित हुआ। यात्री की इस हरकत के कारण फ्लाइट 4 घंटे लेट हुई। हालांकि, जांच के दौरान सुरक्षाकर्मियों ने सिक्का खोज लिया और बाद में विमान उड़ सका। इस घटना पर चाइना सदर्न एयरलाइंस ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस घटना को असभ्य व्यवहार बताया है। एयरलाइंस ने कहा कि इसके लिए आरोपियों को सजा दी जाएगी।

तीन साल पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना

चीन में 2021 में इसी तरह की एक घटना के कारण उड़ान को रद्द कर दिया गया था। इस उड़ान में करीब 148 यात्री सवार थे।

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts