Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

'कॉकटेल 2' का बॉक्स ऑफिस पर धमाका :5 दिन में वर्ल्डवाइड 106 करोड़ पार; साल की टॉप-5 फिल्मों में हुई शामिल

फिल्म का भारत में प्रदर्शन भी शानदार बना हुआ है। मंगलवार को पांचवें दिन फिल्म ने 6.65 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म का कुल भारतीय नेट कलेक्शन 60.90 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 72.75 करोड़ रुपये हो गया है।
5 दिन में वर्ल्डवाइड 106 करोड़ पार; साल की टॉप-5 फिल्मों में हुई शामिल

एंटरटेनमेंट डेस्क। मैडॉक फिल्म्स की रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा 'कॉकटेल 2' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड में जोरदार कमाई करने के बाद वीकडेज में भी अपनी पकड़ बनाए रखी है। हालांकि सोमवार और मंगलवार को कलेक्शन में थोड़ी गिरावट देखने को मिली, लेकिन इसके बावजूद फिल्म लगातार करोड़ों रुपये बटोर रही है।

रिलीज के सिर्फ पांच दिनों में फिल्म ने दुनियाभर में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके साथ ही 'कॉकटेल 2' साल 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों की सूची में शामिल हो गई है।

5 दिनों में वर्ल्डवाइड कमाई 106.61 करोड़ 

फिल्म ने घरेलू और विदेशी बाजारों में शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच दिन में कुल 106.61 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है। दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया और स्टारकास्ट की लोकप्रियता का फायदा फिल्म को लगातार मिल रहा है।

यह भी पढ़ें: क्या होता है फेमिनिज्म? क्या बोल्डनेस का मतलब सिगरेट-शराब है? शिल्पा शिंदे ने ऐसा क्यों कहा?

  • वर्ल्डवाइड कलेक्शन (दिनवार)
  • पहला दिन (शुक्रवार) - 24 करोड़ रुपये
  • दूसरा दिन (शनिवार) - 29.40 करोड़ रुपये
  • तीसरा दिन (रविवार) - 32.19 करोड़ रुपये
  • चौथा दिन (सोमवार) - 10 करोड़ रुपये
  • पांचवां दिन (मंगलवार) - 11.01 करोड़ रुपये

कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन: 106.61 करोड़ रुपये

भारत में भी छाई फिल्म

फिल्म का भारत में प्रदर्शन भी शानदार बना हुआ है। मंगलवार को पांचवें दिन फिल्म ने 6.65 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म का कुल भारतीय नेट कलेक्शन 60.90 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 72.75 करोड़ रुपये हो गया है।

भारत में नेट कलेक्शन (दिनवार)
शुक्रवार - 13.50 करोड़ रुपये
शनिवार - 16.25 करोड़ रुपये
रविवार - 17.75 करोड़ रुपये
सोमवार - 6.75 करोड़ रुपये
मंगलवार - 6.65 करोड़ रुपये

कुल नेट कलेक्शन: 60.90 करोड़ रुपये

साल 2026 की टॉप-5 फिल्मों में बनाई जगह

106.61 करोड़ रुपये की वर्ल्डवाइड कमाई के साथ 'कॉकटेल 2' अब साल 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों की टॉप-5 सूची में शामिल हो गई है।

2026 की टॉप 5 वर्ल्डवाइड कमाई वाली फिल्में

  1. धुरंधर 2 – 1850.85 करोड़ रुपये
  2. बॉर्डर 2 – 485.30 करोड़ रुपये
  3. भूत बंगला – 292.64 करोड़ रुपये
  4. ओ रोमियो – 123.10 करोड़ रुपये
  5. कॉकटेल 2 – 106.61 करोड़ रुपये*

150 करोड़ के बजट वाली फिल्म के सामने लंबा सफर

'कॉकटेल 2' का बजट करीब 150 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। ऐसे में फिल्म को हिट और सुपरहिट की श्रेणी में पहुंचने के लिए अभी और कमाई करनी होगी। हालांकि शुरुआती पांच दिनों के प्रदर्शन को देखते हुए ट्रेड एक्सपर्ट्स को उम्मीद है कि आने वाले वीकेंड में फिल्म की कमाई फिर रफ्तार पकड़ सकती है।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

Latest Posts