Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दिल्ली में ड्रग्स सिंडिकेट का पर्दाफाश, 3.3 करोड़ की कोकीन जब्त, 2 नाइजीरियाई और टैक्सी चालक गिरफ्तार

Follow on Google News
दिल्ली में ड्रग्स सिंडिकेट का पर्दाफाश, 3.3 करोड़ की कोकीन जब्त, 2 नाइजीरियाई और टैक्सी चालक गिरफ्तार
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को दावा किया कि उसने एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो नाइजीरियाई नागरिकों सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 3.3 करोड़ रुपए मूल्य की कोकीन जब्त की है। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने गिरफ्तार किए गए दो नाइजीरियाई नागरिकों के पास से 563 ग्राम कोकीन जब्त किया है। दोनों नाइजीरियाई नागरिकों को एक टैक्सी चालक के साथ 27 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था।

नाइजीरियाई लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस अधिकारी ने बताया, "एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए नाइजीरियाई नागरिक जोशुआ अमराचुक्वा (30) को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके चालक या सहयोगी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी पहचान 24 वर्षीय विनीत के रूप में की गई है।'' पुलिस के अनुसार अमराचुक्वा के पास से 257 ग्राम कोकीन जब्त की गई।

दिल्ली-NCR में बेचते थे कोकीन

पूछताछ के दौरान अमराचुक्वा ने खुलासा किया कि एक अन्य नाइजीरियाई नागरिक माइक ने उसे नशीला पदार्थ मुहैया कराया था और वह दिल्ली-एनसीआर में कोकीन बेचता था। पुलिस ने बताया कि विनीत ने हर सौदे में अमराचुक्वा का साथ दिया और अपनी टैक्सी में परिवहन सुविधा उपलब्ध कराकर उसकी सहायता करता था।

इंटरनेशनल मार्केट में करोड़ों में कीमत

अधिकारी ने कहा, "जोशुआ की निशानदेही पर एक अन्य आरोपी कोने एन गोलो सेदौ उर्फ ​​माइक (27) को हरियाणा के सोहना से गिरफ्तार किया गया और उसके पास से 306 ग्राम कोकीन जब्त की गई।" उन्होंने कहा कि आगे की जांच जारी है। पुलिस ने बताया कि इंटरनेशनल मार्केट में जब्त कोकीन की कीमत 3.3 करोड़ रुपए है।
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts