Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

CM ने किया PM मोदी के 'मन की बात' संबोधनों पर केंद्रित दो किताबों का अनावरण; केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने की पुस्तक को पढ़ने की अपील

Follow on Google News
CM ने किया PM मोदी के 'मन की बात' संबोधनों पर केंद्रित दो किताबों का अनावरण; केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने की पुस्तक को पढ़ने की अपील
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम पर केंद्रित प्रथम एवं द्वितीय संस्करण का अनावरण किया। वहीं कार्यक्रम के मंच से इन पुस्तकों का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय सूचना-प्रसारण, खेल व युवा कल्याण मंत्री अनुराग ठाकुर, बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद वीडी शर्मा समेत अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित थे। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रदेश शिवराज सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश एक ऐसा राज्य है, जिसने मेडिकल की पढ़ाई को हिन्दी में अपनी मातृभाषा में कराने का काम सबसे पहले किया।

सीएम और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने की किताब को पढ़ने की अपील

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि इन किताबों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कौन से भाषणों को शामिल करें, यह सबसे बड़ी चुनौती थी। क्योंकि, पीएम मोदी का हर एक भाषण एक संदेश देता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि आप सभी को यह पुस्तक अवश्य पढ़ना चाहिए। वहीं सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी अपने संबोधन में इस पुस्तक को पढ़ने की अपील की है। सीएम ने कहा- प्रधानमंत्री जी की "मन की बात" एक अद्भुत पहल है। मैं अनुरोध करूंगा कि "सबका साथ, सबक विकास, सबका विश्वास" किताब को जरूर पढ़ें।

यह जन-जन की बात है : सीएम

इस कार्यक्रम को सीएम शिवराज ने कहा कि आज मैं नहीं, बल्कि जमाना कहता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह भारत का दौर है। सचमुच यह हमारा सौभाग्य है कि हमें प्रधानमंत्री मोदी जैसा नेतृत्व मिला है। यह सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात नहीं है बल्कि यह जन-जन की बात है। प्रधानमंत्री 'मन की बात' के माध्यम से सीधे लोगों से, उनकी चिंताओं और आकांक्षाओं से जुड़ते हैं।

PM ने ग्रीस वालों से रविदास जी की जय-जयकार कराई : सीएम

सीएम शिवराज ने कहा- प्रधानमंत्री मोदी कल (शुक्रवार को) ग्रीस में थे। उन्होंने वहां मध्य प्रदेश में निकली संत रविदास जी की अद्भुत यात्रा का वर्णन कर ग्रीस वालों से रविदास जी की जय-जयकार कराई। सीएम ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री की 'मन की बात' एक अद्भुत पहल है। मैं अनुरोध करूंगा कि 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास' किताब को जरूर पढ़ें। प्रधानमंत्री मोदी ने समाज के हर वर्ग से सीधा, सरल और सहज संवाद स्थापित किया है।

चांद के साउथ पोल पर उतरना बड़ी उपलब्धि है : अनुराग ठाकुर

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को तुष्टिकरण और वंशवाद की राजनीति से मुक्त कर विकासवाद की राजनीति तक पहुंचाया है। इतना ही नहीं दुनिया कहती है कि पीएम नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व में और उनके संबोधन में परफेक्शन होता है। परफेक्शन इसलिए होता है क्योंकि उसके पीछे इमोशन, ट्रेडिशन, ट्रांसफार्मेशन, जेनरेशन और नेशन का सही कनेक्शन होता है। केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने कहा कि चांद के साउथ पोल पर विक्रम लैंडर का उतरना ये देश की बड़ी उपलब्धि है। दुनिया में पहली बार किसी देश ने ऐसा किया है, वह हमारे भारत ने किया है। ये भी पढ़ें- शिवराज मंत्रिमंडल में शामिल हुए 3 नए मंत्री : विधायक राजेंद्र शुक्ला, गौरीशंकर बिसेन और राहुल लोधी ने ली शपथ; 1 पद अब भी खाली मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts