Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सीढ़ियों पर फिसले CM शिवराज, शादी समारोह में हुआ हादसा; देखें Video

सीढ़ियों पर फिसले CM शिवराज, शादी समारोह में हुआ हादसा; देखें Video
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक शादी समारोह के दौरान सीढ़ियों से फिसलकर गिर पड़े। इस दौरान सीएम के साथ चल रहे सुरक्षाकर्मियों ने आनन-फानन में उन्हें उठाया और फिर सभी आगे के लिए रवाना हो गए।

कहां हुआ हादसा ?

सीएम शिवराज उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह सगंठन महामंत्री शिव प्रकाश के भतीजे के रिसेप्शन में पहुंचे थे। बता दें कि जैसे ही वे मेन गेट से रिसेप्शन हॉल की ओर जाने वाली सीढ़ियों पर पहुंचे, तभी उनका पैर अचानक फिसल गया। https://twitter.com/psamachar1/status/1516297727616856065?s=20&t=Ke-a4JfK2XtFErXfBWp1Qg

शादी में बीजेपी के कई बड़े नेता हुए शामिल

जानकारी के मुताबिक, बीजेपी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश के भतीजे की शादी में शिरकत करने के लिए उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के विधायक बेटे पंकज सिंह समेत कई नेता पहुंचे थे। ये भी पढ़ें- देवास में एक ही परिवार के 4 लोगों ने खाया जहर, जानें क्या है पूरा मामला
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts