Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

CM शिवराज ने की 'मैहर' को जिला बनाने की घोषणा, कहा- आज से ही प्रारंभ होगी प्रक्रिया, देखें VIDEO

Follow on Google News
CM शिवराज ने की 'मैहर' को जिला बनाने की घोषणा, कहा- आज से ही प्रारंभ होगी प्रक्रिया, देखें VIDEO
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मैहर को जिला बनाने का ऐलान किया है। मंगलवार को जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान आयोजित सभा में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करते हुए सीएम शिवराज ने मैहर को प्रदेश का 57वां जिला बनाने की घोषणा की है। बता दें कि सीएम इससे पहले छिंदवाड़ा के पांढुर्णा, उज्जैन के नागदा और शिवपुरी के पिछोर को भी नया जिला बनाने की घोषणा कर चुके हैं। जबकि 13 अगस्त को 53वां जिला मऊगंज अस्तित्व में आ चुका है। वहीं आज बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा मैहर पहुंची। इससे पहले सीएम ने यह घोषणा की है। जिसके बाद क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। https://twitter.com/psamachar1/status/1698927604164599899?s=08

आज से ही जिला बनाने की प्रक्रिया कर रहे प्रारंभ

सभा के दौरान प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, सतना सांसद गणेश सिंह मंत्री रामखेलावन पटेल सहित अन्य नेता मौजूद रहे। सीएम शिवराज ने कहा कि हम मैहर को जिला बनाने की घोषणा नहीं कर रहे, आज से ही मां शारदा की नगरी मैहर को जिला बनाने की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर रहे हैं। ये भी पढ़ें- अमित शाह का MP दौरा : मंडला और श्योपुर से जन आशीर्वाद यात्रा को दिखाएंगे हरी झंडी, देखिए मिनट टू मिनट कार्यक्रम मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts