Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सीएम डॉ. मोहन यादव का उज्जैन दौरा : सिंहस्थ 2028 कार्यों की समीक्षा की, अधिकारियों को दिए अहम निर्देश

Follow on Google News
सीएम डॉ. मोहन यादव का उज्जैन दौरा : सिंहस्थ 2028 कार्यों की समीक्षा की, अधिकारियों को दिए अहम निर्देश
उज्जैन। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज उज्जैन में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। इस दौरान उन्होंने सिंहस्थ 2028 की तैयारियों की समीक्षा की। जिसमें कई अहम निर्देश अधिकारियों को दिए।

सिंहस्थ 2028 की समीक्षा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन के विक्रमादित्य संकुल भवन में उज्जैन-इंदौर के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सिंहस्थ 2028 की तैयारियों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि सिंहस्थ सिर्फ मध्यप्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व के लिए गौरव का विषय है और इसे भव्य बनाने के लिए सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि ओंकारेश्वर, महेश्वर, नलखेड़ा, भोपाल और पूरे मालवा क्षेत्र को सिंहस्थ कार्य-क्षेत्र में शामिल करते हुए योजनाएं तैयार की गई हैं। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार और केंद्र सरकार के सहयोग से कई परियोजनाएं तेजी से आगे बढ़ रही हैं, लेकिन कुछ कार्यों को और गति देने की आवश्यकता है। इस बैठक में सांसद अनिल फिरोजिया, महापौर मुकेश टटवाल, कमिश्नर संजय जैन, उज्जैन कलेक्टर रोशन सिंह, इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

संगठनात्मक कार्यक्रम में पहुंचेंगे सीएम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आस्था गार्डन में भारतीय जनता पार्टी नगर संगठन द्वारा आयोजित नव नियुक्त मंडल पदाधिकारियों के स्वागत समारोह में शामिल होंगे।बता दें, हाल ही में पार्टी के 12 मंडलों के अध्यक्षों ने अपनी-अपनी कार्यकारिणी घोषित की थी। सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों का औपचारिक स्वागत इस अवसर पर किया जाएगा।

तिरंगा यात्रा में दिखाई देशभक्ति की झलक

सीएम डॉ. मोहन यादव शहीद पार्क से फव्वारा चौक तक निकलने वाली गई तिरंगा यात्रा में भी भाग लेंगे। इस आयोजन के माध्यम से देशभक्ति और जनजागरूकता का संदेश दिया जोएगा, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों की भागीदारी रही।

खेलों को मिलेगा नया आयाम

रविवार देर रात उज्जैन पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री क्षीरसागर स्टेडियम में अखिल भारतीय फिरोजिया ट्रॉफी 2025 टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने राज्य में खेलों को बढ़ावा देने की दिशा में कई घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने खेल बजट को दोगुना कर दिया है। अब ओलंपिक पदक विजेताओं को 1 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी, जो पहले 50 लाख रुपए थी। इसके साथ ही उन्होंने घोषणा की कि राज्य की हर विधानसभा में सर्वसुविधायुक्त खेल मैदान विकसित किए जाएंगे, ताकि युवाओं को खेल के क्षेत्र में बेहतर अवसर मिल सकें। ये भी पढ़ें-  MP Weather Update : प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर जारी, तेज हवाओं से उड़े टीन शेड, कई जिलों में गिरे ओले
Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts