PlayBreaking News

PM मोदी से मिले CM डॉ. मोहन यादव, प्रदेश की सिंचाई परियोजनाओं के भूमिपूजन का दिया आमंत्रण

Follow on Google News
PM मोदी से मिले CM डॉ. मोहन यादव, प्रदेश की सिंचाई परियोजनाओं के भूमिपूजन का दिया आमंत्रण
भोपाल/नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर उन्हें राज्य की दो बड़ी जल शक्ति परियोजनाओं की जानकारी दी और उन्हें इनके भूमिपूजन का आमंत्रण दिया, जिस पर प्रधानमंत्री ने इसके लिए सैद्धांतिक स्वीकृति दी। डॉ. यादव ने इसके साथ ही केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल से भी मुलाकात की।

बुंदेलखंड के 10-15 जिलों को मिलेगा लाभ

इस भेंट के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की दो बड़ी नदी जोड़ो अभियान में प्रधानमंत्री मोदी की विशेष रूचि है। केन-बेतवा लिंक परियोजना टेंडर की स्थिति में है। इसके माध्यम से बुंदेलखंड के 10-15 जिलों को बहुत लाभ मिलेगा। ये ज्यादा पानी की दरकार वाला क्षेत्र है। इसमें सरकार गंभीरता से आगे बढ़ी है। बहुत जल्द इसके नतीजे मिलेंगे।

भूमिपूजन की जल्द तय करेंगे तारीख

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि उन्होंने पीएम मोदी के साथ प्रत्यक्ष मुलाकात कर, उनको निमंत्रण भी दिया और उन्होंने सैद्धांतिक स्वीकृति भी दी है। आने वाले एक-दो महीने में इसकी तारीख निश्चित करके इसका भूमिपूजन करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार की एक और परियोजना पश्चिमी मध्यप्रदेश के लिए बहुत काम की है। इसमें राजस्थान के साथ अनुबंध हुआ है।

पार्वती काली सिंध का लाभ राजस्थान को भी

पार्वती काली सिंध चंबल परियोजना का जल शक्ति मंत्रालय में प्रस्ताव है। इसके माध्यम से राजस्थान और मध्यप्रदेश के लगभग 13 जिलों को लाभ मिलेगा।  उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास रहेगा कि यह बड़ा प्रोजेक्ट प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में बहुत जल्द ही लागू हो। इसके साथ ही उन्होंने इन परियोजनाओं के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी का आभार भी प्रकट किया। ये भी पढ़ें- इंदौर-भोपाल हाईवे पर हादसा, तेज रफ्तार कार दूध के टैंकर में घुसी, 3 की मौत
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts