Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

CM डॉ. मोहन यादव ने भेड़िए को परास्त करने वाली बहादुर महिला भुजलो बाई से की फोन पर चर्चा, 1 लाख रुपए की दी राहत राशि

Follow on Google News
CM डॉ. मोहन यादव ने भेड़िए को परास्त करने वाली बहादुर महिला भुजलो बाई से की फोन पर चर्चा, 1 लाख रुपए की दी राहत राशि
भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भेड़िए के हमले में घायल होने के बावजूद उसे परास्त करने वाली छिंदवाड़ा जिले की बहादुर महिला भुजलो बाई से फोन पर चर्चा करते हुए महिला को एक लाख रुपए की राहत राशि देने की बात कही। सीएम ने महिला से चर्चा की और उनके इलाज का पूरा खर्चा उठाने की भी बात कही। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने पीड़तिा के परिजन से भी बातचीत की।

महिला को भोपाल कराया जाएगा एयर लिफ्ट

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार बहादुर महिला का पूरा इलाज कराएगी और आवश्यकता पड़ने पर महिला को इलाज के लिए भोपाल एयर लिफ्ट कराया जाएगा। सीएम डॉ. यादव ने कहा कि उचित इलाज के लिए कलेक्टर छिंदवाड़ा को निर्देशित किया गया है। देखें वीडियो....

क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, फसल की रखवाली के दौरान शुक्रवार सुबह अमरवाड़ा रेंज के अंतर्गत खकराचौरई गांव के पास खेत में दो महिलाएं भुजलो बाई (65) व दुर्गाबाई (55) सो रही थीं। तभी भुजलो पर भेड़िए ने हमला किया और उनके एक हाथ का अंगूठा चबा लिया। चिल्लाने की आवाज आई तो दुर्गा बाई भुजलो को बचाने पहुंची। भेड़िए ने उनके हाथ, सिर पर चोट पहुंचाई। आधे घंटे तक महिलाओं व भेड़िए के बीच संघर्ष चलता रहा। इसके बाद भुजलो ने पास रखे फावड़े से वार कर भेड़िए की जान ले ली। भेड़िए के हमले से घायल दोनों महिलाओं को जिला अस्पताल छिंदवाड़ा में भर्ती कराया गया है। ये भी पढ़ें- उमरिया में तेंदुए ने 2 को किया घायल, छिंदवाड़ा में भेड़िए से दो महिलाओं ने बचाई अपनी जान
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts