Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

शहर में ट्रैफिक सुधार और ब्लैक स्पॉट चिन्हित करने सुप्रीम कोर्ट की कमेटी आज करेगी ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण

- पूर्व सुप्रीम कोर्ट जस्टिस अभय मनोहर सप्रे होंगे शामिल, कलेक्टर के साथ ट्रैफिक पुलिस सहित अन्य निर्माण एजेंसियां होंगी शामिल
शहर में ट्रैफिक सुधार और ब्लैक स्पॉट चिन्हित करने सुप्रीम कोर्ट की कमेटी आज करेगी ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

     भोपाल। शहर के बिगड़े ट्रैफिक को सुचारू बनाने, ब्लैक स्पॉट को चिन्हित कर उसे दुरुस्त करने के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित रिटायर्ड जजों की एक टीम शहर की सड़कों का निरीक्षण करेगी। यह टीम 31 जुलाई गुरुवार और 1 अगस्त को शहर में इन स्पॉट्स का दौरा कर और अफसरों से जवाब तलब करेगी। इसके साथ ही जजों की टीम कलेक्टर, टैÑफिक पुलिस और अन्य निर्माण एजेंसियों के अधिकारियों के साथ कमियों को सुधाने पर चर्चा भी करेगी। इसके लिए सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभय मनोहर सप्रे गुरुवार को भोपाल पहुंचे।

    मालूम हो कि इसके एक दिन पहले कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने ट्रेफिक पुलिस और अन्य अधिकारियों के साथ शरह के ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण किया था।

    7 स्पॉट ऐसे जहां रोज लगता है जाम

    ट्रैफिक पुलिस के अफसरों से मिली जानकारी के मुताबिक शहर में 16 ब्लैक स्पॉट हैं। इनमें से सात में रोज ट्रैफिक जाम की समस्या होती है। कलेक्टर ने सभी निर्माण एजेंसियों के अफसरों को हिदायत दी है कि जिन स्पॉट पर खामियां हैं, उनको समिति के आने के पहले तक पूरा कर लें। जहां पर बड़ा काम होना है, उसका एस्टीमेट बनाकर दें, ताकि समय रहते उनको ठीक कराया जा सके।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    Latest Posts