PlayBreaking News

सिगरेट होगी महंगी!मई में 17% तक बढ़ सकते हैं दाम, ITC और गॉडफ्रे फिलिप्स शेयरों में तेज उछाल

देश में सिगरेट पीने वालों को अगले महीने से बड़ा झटका लग सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रमुख कंपनियां ITC और गॉडफ्रे फिलिप्स मई 2026 से सिगरेट की कीमतों में करीब 10% से 17% तक बढ़ोतरी कर सकती हैं।
Follow on Google News
मई में 17% तक बढ़ सकते हैं दाम, ITC और गॉडफ्रे फिलिप्स शेयरों में तेज उछाल
AI Generated Image

देश में सिगरेट पीने वालों को अगले महीने से बड़ा झटका लग सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रमुख कंपनियां ITC और गॉडफ्रे फिलिप्स मई 2026 से सिगरेट की कीमतों में करीब 10% से 17% तक बढ़ोतरी कर सकती हैं। इस खबर का असर शेयर बाजार में भी दिखा जहां इन कंपनियों के शेयरों में जोरदार तेजी दर्ज की गई।

₹20 तक महंगी हो सकती है सिगरेट

डिस्ट्रीब्यूटर्स और मार्केट चैनल्स से मिले संकेतों के आधार पर माना जा रहा है कि कीमतों में बढ़ोतरी केवल प्रीमियम सेगमेंट तक सीमित नहीं रहेगी बल्कि सस्ते ब्रांड्स पर भी असर पड़ेगा। उदाहरण के तौर पर गोल्डफ्लेक प्रीमियम जैसे ब्रांड का पैकेट मई में करीब ₹115 से बढ़कर ₹135 तक पहुंच सकता है यानी एक पैकेट पर करीब ₹20 तक की बढ़ोतरी संभव है। विशेषज्ञों के अनुसार नई कीमतें लागू होते ही प्रति सिगरेट ₹2 से ₹3 तक की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

शेयर बाजार में दिखा असर

कीमत बढ़ने की खबर आते ही निवेशकों ने इन कंपनियों के शेयरों पर भरोसा दिखाया।

  • ITC का शेयर करीब 4% चढ़कर बंद हुआ
  • गॉडफ्रे फिलिप्स में करीब 7% की तेजी आई
  • निफ्टी FMCG इंडेक्स में भी लगभग 2% की बढ़त दर्ज हुई

मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि सिगरेट कंपनियों के पास प्राइसिंग पावर मजबूत होती है जिससे वे टैक्स बढ़ने के बावजूद मुनाफा बनाए रखती हैं।

ये भी पढ़ें: Share Market Today: सेंसेक्स में 609 अंकों की तेजी, निफ्टी 182 अंक चढ़कर 24178 पर बंद; FMCG, रियल्टी सेक्टर में मजूबत कारोबार

टैक्स बढ़ने से बढ़ा दबाव

सरकार ने इस साल की शुरुआत में सेंट्रल एक्साइज (अमेंडमेंट) बिल 2025 को मंजूरी दी थी जिसके तहत सिगरेट और तंबाकू उत्पादों पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ा दी गई है। 1 फरवरी 2026 से लागू नियम के अनुसार प्रति 1,000 स्टिक तक ₹2,050 से ₹8,500 की एक्साइज ड्यूटी वहीं इसके ऊपर पहले से लागू 40% GST भी लगता है। इसका सीधा असर कंपनियों की लागत पर पड़ा है जिसे अब ग्राहक से वसूला जा रहा है।

किस सेगमेंट पर ज्यादा असर?

एनालिस्ट्स के मुताबिक 75-85 mm लंबाई वाली सिगरेट की लागत में करीब 22% से 28% तक बढ़ोतरी हुई है। ITC की कुल बिक्री में इस सेगमेंट का हिस्सा करीब 16% है। इसलिए कीमत बढ़ोतरी का सबसे ज्यादा असर इसी कैटेगरी में देखने को मिलेगा

ये भी पढ़ें: May 2026 Bank Holidays: पूरे महीने 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, शेयर बाजार भी रहेगा ठप

बिक्री पर भी पड़ेगा असर

शॉर्ट टर्म में कीमत बढ़ने से बिक्री पर हल्का असर पड़ सकता है खासकर लोअर सेगमेंट में। लेकिन लॉन्ग टर्म में कंपनियां अपनी मार्जिन स्ट्रैटेजी और ब्रांड वैल्यू के जरिए मुनाफा बनाए रख सकती हैं।

Sumit Shrivastava
By Sumit Shrivastava

मास कम्युनिकेशन में Ph.D और M.Phil पूर्ण की है तथा टीवी और डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव रखते ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts