Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ताइवान को हथियार बेचना पड़ा महंगा, चीन ने अमेरिका की पांच रक्षा कंपनियों पर लगाया बैन

Follow on Google News
ताइवान को हथियार बेचना पड़ा महंगा, चीन ने अमेरिका की पांच रक्षा कंपनियों पर लगाया बैन
बीजिंग। ताइवान को हथियार बेचने को लेकर चीन भड़क गया है। चीन ने ताइवान को हथियार बेचने और चीनी कंपनियों तथा नागरिकों पर प्रतिबंध लगाए जाने के जवाब में अमेरिका की रक्षा से जुड़ी पांच कंपनियों पर रविवार को प्रतिबंध लगाने की घोषणा की। विदेश मंत्रालय ने ऑनलाइन जारी एक बयान में कहा कि इन प्रतिबंधों के तहत चीन में इन कंपनियों की संपत्ति कुर्क हो जाएगी और चीनी संगठनों और लोगों के उनके साथ कारोबार करने पर मनाही होगी।

इन कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ताइवान को अमेरिकी हथियारों की बिक्री के कारण वाशिंगटन और बीजिंग के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। जिन कंपनियों पर प्रतिबंध लगाए गए हैं उनमें बीएई सिस्टम्स लैंड एंड आर्मामेंट, एलियंट टेकसिस्टम्स ऑपरेशन, एयरोविरोनमेंट वियासैट एंड डेटा लिंक सॉल्यूशंस शामिल हैं। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि प्रतिबंधों का इन कंपनियों पर क्या असर होगा। ऐसे प्रतिबंध अक्सर सांकेतिक होते हैं क्योंकि अमेरिकी रक्षा ठेकेदार आमतौर पर चीन को सामान नहीं बेचते हैं।

संप्रभुत्ता और सुरक्षा हितों का दिया हवाला

विदेश मंत्रालय ने कहा कि अमेरिका के कदमों ने चीन की संप्रभुत्ता और सुरक्षा हितों को नुकसान पहुंचाया है। चीनी कंपनियों तथा नागरिकों के अधिकारों व हितों का उल्लंघन किया है। मंत्रालय ने बयान में कहा, चीन की सरकार राष्ट्रीय संप्रभुत्ता और क्षेत्रीय अखंडता की सुरक्षा और चीनी कंपनियों तथा नागरिकों के कानूनी अधिकारों और हितों की रक्षा के हमारे संकल्प पर अडिग है।

ताइवान में है राष्ट्रपति चुनाव

यह घोषणा ताइवान में राष्ट्रपति चुनाव से महज एक सप्ताह से भी कम समय पहले की गई है। चीन उसके पूर्वी तट पर स्थित स्व:शासित ताइवान को अपना ही हिस्सा मानता है। चीन के विदेश मंत्रालय ने यह नहीं बताया कि किस हथियार सौदे या अमेरिका के किन प्रतिबंधों पर चीन यह प्रतिक्रिया दे रहा है, लेकिन प्रवक्ता वांग वेनबिन ने तीन सप्ताह पहले आगाह किया था कि दिसंबर में ताइवान को 30 करोड़ डॉलर के सैन्य पैकेज की अमेरिकी सरकार की स्वीकृति के बाद चीन जवाबी कदम उठाएगा। ये भी पढ़ें- Alaska Airlines : जब हवा में लटक गई 180 लोगों की जिंदगी, 16000 फीट की ऊंचाई पर विमान की खिड़की उड़कर नीचे गिरी; मची अफरा तफरी
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts